Spread the love

“प्रभु दर्शन के बिना कर्म कैसे कटेंगे –मुनिश्री निष्काम सागर महाराज
नवाचार्य समय सागर महाराज के प्रति आस्था और समर्पण रखें एक दिन आष्टा अवश्य आएंगे”

कुंडलपुर के बड़े बाबा एवं चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान की जयघोष के साथ आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री निष्काम सागर महाराज ने प्रवचन प्रारंभ किए।

आपने कहा पंचम काल में तीर्थंकरों एवं केवल्यी का अभाव है।अपना मन भगवान की भक्ति में लगा दो, असंख्यात कर्मों की निर्जरा होती है। पूर्वाचार्यों का उपकार है उन्होंने अनेक ग्रंथ लिखे।

शास्त्र को अपने जीवन व आचरण में उतारें। आत्मा,शरीर सत्य है और जिसने जन्म लिया उसका मरण भी निश्चित है।सोलाहकारण की तपस्या एक उपवास एक आहार कर रहे हैं निष्कंप सागर महाराज।शरीर और आत्मा अलग -अलग है। भगवान के दर्शन करने से राग,मोह नष्ट होता है।

अपने-अपने कार्यों में व्यस्त होने के कारण भगवान के दर्शन करने नहीं जाते,कर्मों को कैसे काटोगे। मुनिश्री निष्काम सागर महाराज ने कहा रामटेक में अष्ट धातु की चौबीसी प्रतिमाएं बेदी पर विराजमान करा दी, पंचकल्याणक के पूर्व ही। आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज को देखने का वहां के समाजजनों ने आग्रह किया, आचार्य भगवंत प्रतिमाओं को देखने के लिए पहुंचे और देखा कि चौबीस भगवान की वह प्रतिमाएं एक – दूसरे के सामने नहीं है ,उन्हें व्यवस्थित करने हेतु कहा गया ।

आचार्य भगवंत ने उक्त प्रतिमा में कुछ फिट की दूरी से ही देखकर कमी को दूर करवाया, ऐसे दूरदृष्टि थे अपने आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज। भरत, बाहुबली भगवान की प्रतिमा भी स्थापित की गई। भगवान की भक्ति और गुरु के प्रति समर्पण का फल 10 अगस्त को आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज ने हम चारों वर्तमान में
मुनिश्री निष्पक्ष सागर, निष्प्रह सागर ,निष्कंप सागर एवं निष्काम सागर सहित 16 ब्रह्मचारियों को दीक्षा दिलाई।

सन 2010 में वीणावारा में आचार्य भगवंत का चातुर्मास था।हम ब्रह्मचारी वहां चौका लेकर गए। आपने अनुशासन का महत्व और गुरु भक्ति को बताया। आचार्य भगवंत ने हमारे मस्तिष्क पर हाथ रखा तो हमें लगा कि हम सिद्धालय में विराजित हैं। त्याग के साथ पुरुषार्थ किया तो उसका पुण्य मिलता है।

भक्ति, समर्पण का फल मिलता है।आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज भले ही आष्टा नहीं आए, लेकिन अपने शिष्यों को आष्टा चातुर्मास हेतु हमेशा अवश्य भेजा। आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज की तरह नवाचार्य समय सागर महाराज के प्रति भी आप सभी समर्पित रहो।भक्ति, त्याग और समर्पण के साथ आष्टा समाज समय सागर महाराज के लिए भक्ति रखें तो आपके आष्टा में उनका नगर आगमन हो,ऐसी हम भगवान से कामना करते हैं।

“हमारे लिए भारतीय जनता पार्टी माँ तुल्य और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देव तुल्य है- विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर
सदस्यता अभियान को लेकर
कोठरी मंडल की कार्यशाला सम्पन्न”

भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिला कार्यशाला के बाद अब जिले के मंडलो में कार्यशालाओं का अभियान शुरू हुआ है। इसी कड़ी में आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कोठरी मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक मे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति साफ है ।

जो ईमान दारी और सक्रिय भूमिका में भारतीय जनता पार्टी का कार्य करता है वो निश्चित रूप से पार्टी में अपने लक्ष्य को पा जाता है । 2 सितंबर 2024 से भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे भारत मे शुरू होगा । जो 45 दिनों तक चलेगा । अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस्डकॉल दे कर एक प्रारूप आपके मोबाइल पर आयेगा उसे पूर्ण रूप से भरना होगा।

आप सभी को सदस्यता अभियान मे भाग लेकर बूथ स्तर तक सभी नगर ग्रामों कस्बों वार्डो गली मोहल्लों में जाकर सदस्य बनाने है । भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी निष्ठा और लग्न से इस कार्य को महापर्व के रूप मे मनाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री धारासिंहसिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में हमे जो जुम्मेदारी मिले उसे पूरा करने का

प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयास करें और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र का नाम एवं सभी मंडलों का नाम रोशन करे। इस अवसर पर कोठरी मंडल के सदस्यता अभियान के प्रभारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कोठरी मंडल अध्यक्ष रुपेश पटेल,वरिष्ठ नेता जिला मंत्री देवजी पटेल, नगर परिषद कोठरी अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपती ,

जप सदस्य कैलाश पटेल ,मंडल महामंत्री रमेश मालवीय, गोकुल मेवाड़ा, ललित धारवां, अंकित तोमर, देवराज पटेल, महेंद्र सिंह ठाकुर, महेश करमोदिया, प्रतीक चौधरी, लोकेश पटेल, राजेश जैन, अमरदीप जाट राजकुमार पटेल पार्षद दिनेश चौधरी, मदन बा, जगदीश मेचेन, देवकरण सिंह, टूम्मान पटेल,रितेश पटेल, राधेश्याम वर्मा ,जयराम, रमेश वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस”

भारतीय मजदूर संघ द्वारा अमृता देवी बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में पौधा रोपण कर मनाया और पौधों की रक्षा का वचन लिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बरखेड़ी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र प्रवासी आयोग के सदस्य व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री विनोद रिछारिया एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती मेघा दुबे थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम परमार ने की।

इस मौके पर अपने संबोधन में श्रीमती दुबे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ प्रतिवर्ष 28 अगस्त को पर्यावरण के लिए अपना बलिदान देने वाली अमृता देवी के बलिदान दिवस पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होनें बताया कि भामस अपने 70 वर्ष में प्रवेश कर चुका है इसी के तहत वर्ष भर पर्यावरण, कुटंुब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं श्रमिक संपर्क के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।


वहीं अपने संबोधन में श्री रिछारिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग है। पर्यावरण आज के दौर में समाज का प्रमुख कर्तव्य है क्योंकि पर्यावरण को क्षति हमारे जनजीवन और प्रकृति पर प्रभाव डालता है इससे विभिन्न समस्याएं जैसे बीमारियां, अवर्षा, अधिक तापमान प्रमुख हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने समाजिक दायित्व का निभाते हुए पर्यावरण की रक्षा के कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आंवला और शहतूत के पौधों का रोपण किया और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।


इस मौके पर मजदूर संघ के पूर्व विभाग प्रमुख अनिल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसिंह गुर्जर, निर्माण मजदूर युनियन प्रदेश महामंत्री लीलाकिशन वर्मा, राम परमार, विनीत दुबे, भोलाराम जाटव, देवीराम जाटव, तुलसीराम इक्के, पूर्व सरपंच सोनू कोटिया, भगवानसिंह, रंजीत सिंह, रामसिंह, नबीलाल, दिनेश, गुलाबसिंह आदि सहित लोग मौजूद थे।

“गोगा नवमी के चल समारोह का किया स्वागत”

गोगा नवमी के अवसर पर स्थानीय वाल्मीक समाज ने परम्परानुसार नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला । बुधवारा में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार मित्रमंडल ने चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं तथा चल समारोह समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का साफा , पुष्प माला और स्वागत पट्टिका से स्वागत किया ।


जाहर वीर गोगा जी के प्रतीक चिन्ह और निशान को मोर पंख से आकर्षक सजावट कर निकले वाल्मीक के युवा महिला और पुरुष जय कारों के साथ जुलूस में चल रहे थे । चल समारोह में श्रद्धा उत्साह और भक्ति का अद्भुत नजारा दिख रहा था । चल समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

बुधवारा में प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति तथा कैलाश परमार मित्र मंडल के एडवोकेट पल्लव जैन,संतोष राठौर , मनीष सेन , कमल धवल , संतोष मालवीय आदि ने वीर गोगादेव समिति के संरक्षक परमानंद सांगते, विजय सांगते, अशोक सांगते, देवीलाल नरवले, संतोष सरवान, हरिप्रसाद चावरिया सहित अध्यक्ष सोनू गैलोटर , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कंडारे , राहुल वाल्मीकि , अनिल सांगते भगत, बाबा नरवले पांडा, विनोद खरे, बंटी कंडारे, दीपक नरवले, अमित सांगते, समिति के सदस्यगण कमलेश सांगते, धर्मेंद्र कंडारे, मनोज गहलोत, संजू, अनिल चवारिया सहित महिला मण्डल की सदस्यों का भावभीना स्वागत किया

You missed

error: Content is protected !!