Spread the love

आष्टा। एक ओर भाजपा इस बार एक बार फिर आष्टा नगर पालिका में अपना अध्यक्ष बैठे का सपना संजोये हुए है,वही दूसरी ओर लगातार भाजपा में नाराजी,गुटबाजी थमने का नाम नही ले रही है। गुटबाजी इतनी बढ़ गई की दो दिन में भाजपा के दो गुटों ने अलग अलग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा,महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले के खिलाफ आष्टा में ममता बेनर्जी का पुतला दहन किया।


कल भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में मानस भवन के सामने बंगाल में पार्टी नेताओं पर हुए हमले के विरोध में ममता बेनर्जी का पुतला दहन किया,जिसमे आष्टा विधायक भी शामिल हुए।


आज फिर कॉलोनी चौराहे पर भाजपा के युवा नेता,पूर्व पार्षद कालू भट्ट के नेतृत्व में ममता बेनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर में कालू भट्ट के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बेनर्जी के खिलाफ जम कर नारेबाजी की,ममता के चित्र के फ्लेक्श सड़को पर चिपका दिये जिस पर से लोग,वाहन गुजरे।


नारेबाजी के बाद बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी का पुतला दहन किया गया। कल हुए पुतला दहन में आज के आयोजक नदारत रहे,आज हुए पुतला दहन में कल के आयोजक नदारत रहे। आज कार्यक्रम में कृपालसिंह ठाकुर,रायसिंह मेवाड़ा,राजा कलेक्टर,रूपेश राठौर,पंकज यादव,अनमोल गेहलोत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कल रात्रि में नगर भाजपा की जम्बोजेट कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जम कर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे है। आज पुतला दहन स्थल पर ये विरोध के स्वर मुखर हो कर सुनाई भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!