Spread the love

सीहोर। कोलीपुरा चौराहा स्थित राजपूत धर्मशाला में क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज के द्वारा शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीहोर पहुंची सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा की क्षत्रियों के खून में गुलामी नहीं है, शस्त्र क्षत्रियों का आभूषण होता है,हमारा प्रथम कर्तव्य है।


राष्ट्र सुरक्षा धर्म संस्कृति का संरक्षण, बुराइयों को छोड़कर अपने आप को पहचानिए अपने जाति कुल पुरखों पर गर्व कीजिए, हमारे पूर्वज केवल राजा हुआ करते थे आपके अंदर ईश्वरीय शक्ति विराजमान है देश की सुरक्षा करने के लिए अधिक से अधिक सेना में जाइए और पाकिस्तान चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपने क्षत्रिय बल का प्रयोग कीजिए।
देश धर्म की रक्षा कीजिए तब आप पूरी तरह से राष्ट्रवीर योद्धा क्षत्रिय कहलायेंगे


क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत महिला प्रकोष्ठ मध्य प्रदेशाध्यक्ष क्षत्राणी रमा सिंह के द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विशेष अतिथि विधायक सुदेश राय,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सरंक्षक चंद्रदीप नारायण एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव सिंह परिहार, वरिष्ठ महामंत्री जगदीश सिंह, बिहार प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय  महांमत्री महिला बिग ज्योति चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, जिला  भाजपा  प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता और क्षत्राणी रमा सिंह ने भगवान श्रीरामचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
आयोजन मंडल पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों का वैच लगाकर एवं साफा बांधकर श्रीफल भेंट कर पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।  

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी पागल हो गई है:-प्रज्ञा ठाकुर 

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने प्रेस से चर्चा में कहा की बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई है, तिलमिला गई है, बौखला गई है, उसे समझ आ गया है कि यह भारत है पाकिस्तान नहीं है। जिस पर वह शासन कर रही है वह भारत और भारत की रक्षा करने के लिए भारत के लोग तैयार हो चुके हैं।

हिंदू तैयार हो चुके हैं और वह मुंहतोड़ जवाब उसको देंगे। उन्होने कहा की पश्चित बंगाल हिन्दू राज्य बनेगा भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है।  उसको अलग करने का प्रयास ममता कर रही थी। हमारे देश भक्त यह कभी होने नहीं देंगे वे लोग जो देश का विरोधी करते हैं भाजपा के लोगों पर हमला करते वह देश द्रोही है। चल रहे किसान आंदोलन में देश द्रोही घुस गए है।


 
“मैधावी छात्र छात्रा  सम्मानित” 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा क्षत्रिय राजपूत समाज के मैधावी छात्र छात्राओं और आत्मनिर्भर महिलाओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर गरीब बच्चों को शिक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण किया  गया।


कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्षत्राणी रमा सिंह के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के नागरिकगण सम्मालित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!