Spread the love

आष्टा । पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर ममता बेनर्जी के गुंडों ने जिस प्रकार से हमला किया उस कृत्य की भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल निंदा करता है और राष्ट्रपति महोदय से मांग करता है की पश्चिम बंगाल में  राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।


किये गये हमले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय घायल हुए हैं।
इस घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकताओ ने विधायक रघुनाथसिंह मालवीय के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने कहा कि सामने अपनी हार को देखते हुए ममता दीदी बौखलाई हुई है।
सीएम ममता बनर्जी के इशारों पर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर हमले करवाकर वहां भय का माहौल बनाया जा रहा है।विधायक ने कहा ममता जी भाजपा के शेर ऐसे हमलों से डरने वाले नही है।

 नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा की ममता बेनर्जी जितना भी भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाएंगी बंगाल में कमल उतना ही खिलेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रघुनाथसिंह मालवीय,  भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री विशाल चौरसिया, भगवत मेवाड़ा, गजेंद्र मालवीय, दशरथ मेवाड़ा, रवि शर्मा, हरेंद्र ठाकुर, दुलीचंद कुशवाहा, धनरूपमल जैन, सुरेश परमार ,रुपेश राठौर, प्रदीप यादव, हरि सिंह ढाकनी, अवनीश पिपलोदिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!