![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240617-231815__01-1-1024x884.jpg)
आष्टा । अभी तक आष्टा के चोर, उच्चक्के,लुटेरे,व अन्य अवांछित गतिविधियों में शामिल तत्व आष्टा में या आस पास ही अपराध घटित करने में ही शामिल पाये जाते थे,घटनाओं को अंजाम देते थे। अब तो ये तत्व आष्टा से बहार जा कर चोरी,लूट की घटनाओं को अंजाम दे कर आष्टा को बदनाम कर रहे है।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20230818-212639__01.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20220408-WA0058-1024x576.jpg)
ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में लूट का कोई मामला दर्ज हुआ था । इस मामले में इंदौर पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी थी। आरोपियों को दबोचने पुलिस आधुनिक तंत्रों का सहारा लेते हुए खबर है उसने घटना के वक्त के सीसीटीवी फुटेज खंगाले ओर उसके आधार पर आज उसने उक्त लूट के मामले में शामिल आष्टा पार्वती थाना क्षेत्र से 4 युवकों को दबोचा।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20230908-WA0007-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240617-234359__02.jpg)
4 में से तीन युवक अलीपुर के है इसमें एक मीरपुरा का,दूसरा पटवारी कालोनी का एवं एक युवक इस ही क्षेत्र का तथा एक युवक ग्रामीण क्षेत्र का बताया गया है। इंदौर पुलिस ने नियमानुसार इन चारों को उठाया
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/FB_IMG_1706442822801.jpg)
पुलिस को सूचना दी और अपने साथ इंदौर ले गई। जब इस संबंध में पार्वती थाने से जानकारी ली तो पुलिस ने मात्र इतना बताया की इंदौर पलासिया थाना पुलिस 4 युवकों को ले गई है। हमारे पास इतनी ही जानकारी है।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/06/Screenshot_20240606-173946__01-1.jpg)