आष्टा । आज प्रातः इंदौर से भोपाल जा रही एक चार्टर बस को आगे चल रहे ट्राले के चालक ने लापरवाही पूर्वक इस तरह ट्राले को काटा की उसका पिछले हिस्से ने बस को बुरी तरह से टक्कर मार दी जिसमे बस का चालक एवं दो यात्री घायल हो गये ।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20240527-215239__01-1-1024x680.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240528_093840-1024x461.jpg)
जिसमे एक यात्री दीपक वर्मा इंदौर के पैरों में काफी चोट आई। बस के चालक राजेश कुशवाह का पैर टूट गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद 108 से इंदौर रेफर किया गया।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20230818-212639__01-1.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240528_095723-1024x461.jpg)
घटना की सूचना मिलते ही जावर थाना प्रभारी,डोडी चौकी प्रभारी,108,पुलिस वाहन मौके पर पहुचे ओर चालक की सीट में फंसे चालक को जैसे तैसे निकाला और सिविल अस्पताल आष्टा भेजा ।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20230818-212645__01-1.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240528_093649-1024x461.jpg)
यह उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। अस्पताल से दी गई जानकारी अनुसार इस घटना में घायलों के नाम चार्टर बस चालक राजेश कुशवाह पिता गोपीलाल कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी इंदौर,यात्री दीपक वर्मा पिता हरिलाल वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी गौरी नगर इंदौर बताया गया।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20230818-212716__01-1.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20240528-154857__01-1024x614.jpg)
एवं बाद में चार्टर बस की एक ओर यात्री सान्निया पिता अनिल उम्र 21 वर्ष उदयपुर राजस्थान की भी अस्पताल पहुची जिसे नाक में चोट आई थी।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240415-WA0074-1.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240528-WA0025__01.jpg)
घटना के बाद मौके पर पहुची 108 के ईएमटी गजराज एवं पायलट दीपक सेन बस के घायल चालक को लेकर इंदौर रवाना हुए। ने ट्राले को जप्त कर लिया ।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240425-WA0016__01-1-1024x915.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20221216_114239-1024x461.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240516-WA0012__01-1-1024x524.jpg)