Spread the love

आष्टा। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे भाजपा नेतागण चुनाव प्रचार में अपनी पूरी जान लगाकर दिन-रात प्रचार-प्रसार कर रहे है। इसी के चलते आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में नगर के सबसे बड़े वार्ड क्रमांक 16 में सेमनरी रोड़, चंदन नगर, कन्नौद रोड़, काॅलोनी चैराहा क्षैत्र में भ्रमण कर नागरिकों से भाजपा के पक्ष में अपना मत देने की अपील की गई।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षीय कार्यो का लेखा-जोखा का पम्पलेट नागरिकों के हाथों में थमाया। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो सरकार दिन-रात आम नागरिकों की सुख-सुविधाओं की चिंता करते हुए कार्य करें हमें उसके हाथ और मजबूत करना है।

भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, पूरी दुनिया में भारत की पहचान एक अलग ही स्थान रखती है। बड़े से बड़ा देश आज भारत को आंख दिखाने की हिमाकत नही करता।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने चुनाव प्रचार के दौरान नागरिकों से अपील की है कि देवास-शाजापुर संसदीय क्षैत्र से योग्य, शिक्षित, कर्मठ, मिलनसार प्रत्याशी महेन्द्रसिंह सोलंकी को विजयी बनाकर दिल्ली भेजना है।

जिस प्रकार नगर में आपके आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनी है, उसी तरह भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर व अपने ईष्टमित्रों से डलवाकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनानी है।

इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षद रवि शर्मा, कल्लू मुकाती, तारा कटारिया, रूपेश राठौर, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, विशाल चैरसिया, जुगलकिशोर मालवीय, भगवती सोनी,संजय वर्मा राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

error: Content is protected !!