Spread the love

आष्टा । आष्टा में बुधवार को राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान राम के मंदिरों में सजावट के साथ विशेष पूजा-अर्चना हवन पूजन की गई।

बुधवार को 12 बजते ही बुधवारा स्थित राम मंदिर में आरती हुई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के राम मंदिरों में दिन भर भक्तों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में भक्त श्रीराम मंदिर पहुचे एवं महाआरती में शामिल हुए।

तुलसी मानस मंडल के भजन गायकों ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,कैलाश परमार सहित कई जनप्रतिनिधि आरती में शामिल हुए।

“सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन शौर्य समिति आष्टा ने मनाया राम जन्मोत्सव, निकाली शोभा यात्रा”

माँ पार्वती की नगरी आष्टा में सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन,शौर्य समिति आष्टा ने रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। बुधवार सुबह गायत्री मन्दिर आष्टा पर सैकड़ो की संख्या में समाजिक वरिष्ठजन, युवा जन इक्कठे होकर, नगर के मुख्यमार्ग से केसरिया पगड़ी पहने जय श्रीराम के जयजयकार करते हुए शौर्य यात्रा के रूप में निकले।

इस दौरान श्रीराम भक्ति गीतों की संगीतमय आवाज पर शौर्य यात्रा में शामिल भक्त अपने पैरों को थिरकने से नही रोक सकें ने का मन मोह लिया। दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का जन्म होने पर जय श्रीराम के जयघोष से श्रीराम सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज छात्रावास प्रांगण गूंज उठा और लोगों ने एक दूसरे को भगवान श्री राम के जन्म उत्सव की बधाई देकर आरती की एवं भोजनप्रसादी ग्रहण की


सफल आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष शेलेन्द्र ठाकुर ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर,रायसिंह राठौर, रुपेश राठौड़ सहित समस्त नगर के गणमान्य लोगों का आभार माना जिन्होंने मंचीय स्वागत किया,

इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह मकवाणा,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अगेर,मान सिंह इलाही,सूरज सिंह ठाकुर,पोपसिंह ठाकुर,हरपालसिंह ठाकुर, जितेंद्र शोभाखेड़ी,दशरथसिंह ठाकुर,गोपाल सिंह ठाकुर,विजेंद्रसिंह ठाकुर,कृपाल पाटाड़ा,हरिसिंह ठाकुर,जीवन सिंह ठाकुर,तेज सिंह ठाकुर,

धीरजसिंह ठाकुर,लोकेंद्र भाटी,पुष्पेंद्र ठाकुर,नरेंद्र ठाकुर,अकेसिंह ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,जयपाल ठाकुर,अर्जुन ठाकुर,धर्मेंद्र ठाकुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, चेतन ठाकुर, गोलू ठाकुर, गजराज सिंह ठाकुर,हरेन सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर

सैकड़ोंकी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति आयोजन में शामिल हुए, कार्यक्रम का सफल संचालन जीवन सिंह ठाकुर अध्यापक और पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया और अंत में आभार लोकेन्द्रसिंह सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

“साईं मन्दिर में हुआ भंडारा, निकली पालकी”

आष्टा में बुधवार को राम नवमी के पावन पर्व पर साईं कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में भी कई आयोजन हुए। इस अवसर पर श्रद्धालु साईं भजनों पर नाचते-गाते नजर आए। मंदिर गुरु सीताराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह प्रातः काल में दूध, चंदन, हल्दी, गुलाब फुल जल से साईं बाबा का भव्य अभिषेक हुआ।


घर में सुख समृद्धि और नगर में सुख शांति के लिए श्रद्धालुओं ने दोपहर में हुए हवन में दुख व कष्ट के निवारण हेतु यज्ञ में आहुति दी। साथ ही साईं बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि और घर के मंगलमय की कामना भी की। वहीं इसी के साथ सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण किया।

“नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई साईं बाबा की भव्य पालकी”

साईं बाबा की पालकी दोपहर 4 बजे साईं मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस के रूप में प्रारंभ हुई। जिसमें श्रद्धालु साईं भजनों पर झूमते नजर आए।

साईं बाबा की भव्य पालकी का नगर में जगह- जगह नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। इसी के साथ पालकी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची। रात्रि में यहा भजन संध्या का आयोजन हुआ।

You missed

error: Content is protected !!