Spread the love

आष्‍टा । आज भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान बूथ क्र 192 के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पारख ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्तिथ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पारख का स्वागत सम्मान किया गया।

पारख के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर वार्ड 18 में कांग्रेस को बडा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा राजा पारख़ ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन में आये पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष ऑनलाइन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

उनके भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने पर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उनका साफा फूलमाला भाजपा के दुपट्टे पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर नगर के अध्यक्ष अतुल शर्मा, कृपालसिंह ठाकुर,

जुगल किशोर मालवीय,हरेंद्र सिंह ठाकुर,ब्रजेश सोनी, सुरेश परमार, मनोहर भोजवानी, लीलाधर वशिष्ठ, अनिल धनगर, राधेश्याम अलेरिया, नीलिमा बैरागी, मनोहर बैरागी,

बिट्टू शर्मा, भगवती सोनी, सुरेश जैन,विनोद कुमार दादा, आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा में सम्मिलित होने पर उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया।

You missed

error: Content is protected !!