Spread the love

आष्टा। नगरपालिका जहां नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में प्रयासरत है, वहीं नगरवासियों की सुख-सुविधाओं जैसे पार्क, तरणताल, ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी नागरिकों के लिए कर रही है। जिस उद्देश्य से हमें आष्टा अंचल की जनता ने चुनकर भेजा है, उस उद्देश्य की पूर्ति करना हमारा प्रथम कत्र्तव्य है और उसी के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से नगर सहित संपूर्ण तहसील में विकास कार्य किए जाएंगे।


इस आशय के विचार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर के वार्ड क्रमांक 17 में दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड़ निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्य का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद श्रीमती अंजनी चैरसिया, विशाल चैरसिया की उपस्थिति में किया गया।

विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों सीसी रोड़ मनोज काका के मकान से खुटियाबाबा तक एवं डीपी से श्रीराम मंदिर तक तथा पीपल पेड़ से बुधवारा तक लगभग 20 लाख रूपये की लागत से पूर्ण होंगे।

वार्ड क्रमांक 17 के यह दोनों मुख्य मार्ग है, जो नगर के मुख्य बाजार को जोड़ने का काम करते है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में विद्यार्थीगणों का आवागमन बना रहता है। भूमिपूजन अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद अंजनी चैरसिया, विशाल चैरसिया,

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, पार्षदगण डाॅ. सलीम खान, रवि शर्मा, कमलेश जैन, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, कृपालसिंह पटाड़ा, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, मेहमूद अंसारी, आरिस अली, अतीक कुरैशी, सुभाष नामदेव, उपयंत्री पीके साहू, पूर्व पार्षद माखन कुशवाह, राशीद पठान, गिरजा कुशवाह, कैलाश कुशवाह, कमलेश कुशवाह, भीमा कुशवाह, संजू कुशवाह, मुकेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या मे नागरिकगण मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!