Spread the love

“बूथ क्र 192 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात,बिधुत कटौती के बाद भी मोबाईल पर सुनी मोदी जी के मन की बात”

पूर्व घोषणा के अनुसार आज बिधुत मंडल ने आज नवीन पोल खड़े करने व अन्य कार्यो के चलते प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली काटी गई। इस ही दौरान आज पीएम की मन की बात कार्यक्रम सुनने का समय था।

आज बूथ क्र 192 पर प्रातः बूथ समिति के अध्यक्ष के निवास पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए एवं मोबाईल पर प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर बूथ के वरिष्ठ नेता सुशील संचेती जिला मीडिया प्रभारी,सुरेश परमार बूथ अध्यक्ष, कल्लु मुकाती पार्षद प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता मनोहर भोजवानी, राधेश्याम अलेरिया, महिला मोर्चे की महामंत्री नीलिमा बैरागी, सोशल मीडिया के मनोहर बैरागी आदि उपस्तिथ रहे।

“जुगलकिशोर मलवीय बने नगर भाजपा महामंत्री,देवकरण पहलवान को हटाया”

सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला महामंत्री धारा सिंह जी पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जुगल किशोर मालवीय को भारतीय जनता पार्टी का नगर मंडल महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है।

इसके पूर्व इस पद पर देवकरण पहलवान महामंत्री बनाये गये थे,आज उन्हें हटा कर उनके स्थान पर जुगलकिशोर मालवीय की नियुक्ति की गई। उक्त नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के मुकेश बड़जात्या, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, नगर उपाध्यक्ष रुपेश राठौर,जिला सह कार्यालय मंत्री उमेश शर्मा, कार्य मंत्री रवि शर्मा, पार्षद कोमल जैन, नगर कोषाध्यक्ष सुरेश परमार, कल्लू मुकाती, निलेश खंडेलवाल, मनोहर भोजवानी, राधेश्याम अलेरिया, डॉक्टर सलीम खान, तेज सिंह राठौड़, विशाल चौरसिया, संध्या बजाज, तारा कटारे,नीलिमा बैरागी,जीतमल बागवान आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

“प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया 88 वाॅ शिवरात्रि महोत्सव”

प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने सेमनरी रोड़ स्थित शांतिसरोवर में 88 वी त्रिमूर्ति शिवरात्रि मनाई गई। संस्था की प्रमुख ब्रहमकुमारी कुसुम दीदी ने शिव ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व नगर के विभिन्न मार्गो से शिव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार हैं शिवरात्रि। संसार में अंधकार, अज्ञान की शक्ति प्रबल हो जाती हैं तब परमात्मा का रूप तत्व इस धरती पर होता हैं।

उनका हीं नाम शिव हैं, जिनका अर्थ हैं सही कल्याणकारी, वह सभी मनुष्यो का उद्वार करने के लिए आते हैं। परमात्मा को शिव को रात्रि में जोडा गया क्योकि वह अज्ञान की अंधेरी रात में उस सृष्टि में आते हैं जब सारा संसार मनुष्य मात्र अज्ञान रूपी रात्रि में विकारो के प्रभाव से पतीत हो जाते हैं ओर मानव अपने सत्धर्म ओर स्वयं आंशिक पहचान को भूल जाते हैं। सिर्फ ऐसे ही समय में ही हमें जगाने व संपूर्ण विश्व में फिर से शांति, पवित्रता ओर प्रेम का सद्धर्म स्थापित करने परमात्मा एक साधारण शरीर में प्रवेश करते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान ओर सरल राजयोग के द्वारा पुनः मानव मूल्यो की स्थापना करते हैं। अपने अंदर की बुराई परमात्मा को अर्पण कर स्वयं का परिवर्तन करने का दृढ संकल्प लेना ही सच्ची महाशिवरात्रि मनाना हैं। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने इस अवसर पर कहा कि ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था मानव सेवा के क्षैत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

शिव बाबा एक विलक्षण व्यक्तित्व थे। जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान ने कहा कि प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था मानव कल्याण के क्षैत्र में पिछले कई वर्षो से उल्लेखनीय सेवाऐं दे रही हैं। इस अवसर पर कैलाश परमार, कमल सिंह चौहान, नरेन्द्र कुशवाह का कुसुम दीदी, निधि दीदी आदि ने अभिनंदन भी किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य कन्हैयालाल परमार, डाक्टर विजय जैन कोचर, निधि नागौरी आदि उपस्थित थे।

“संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर में निकला चल समारोह”

संत शिरोमणी रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय जांगड़ा समाज द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से भव्य चल समारोह निकाला गया। बैंड बाजे एवं ढ़ोल की थाप पर संत शिरोमणी रविदास जी अमर रहें के गुजांयमान गगनभेदी नारो के साथ हाथ में ध्वजा लिए जांगडा समाज के युवाओं ने अपने आराध्य देव की प्रति असीम श्रद्धा व्यक्त कर चल समारोह का भव्य रूप दिया। समाज के वरिष्ठजन् चल समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। नगर के विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठनो ने चल समारोह का स्वागत किया।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार मित्र मंडल ने भी संत शिरोमणी रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा जांगडा समाज के पदाधिकारियो का सम्मान किया। चल समारोह में राजकुमार चौधरी अध्यक्ष रविदास जयंती समारोह, बंशीलाल धनवाल,अनोखीलाल चैडिया उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह आंवले, नरवत सिंह सिलोरिय, रमेश पेरवाल, राजेन्द्र भारती, जितेन्द्र गोयल का कैलाश परमार एवं कांग्रेस नेता प्रदीप प्रगति आदि ने स्वागत किया।

You missed

error: Content is protected !!