Spread the love

आष्टा। लम्बे अंतराल एवं इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष अतुल शर्मा की ताजपोशी की आज मप्र भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा द्वारा भोपाल से की गई।


संगठन के चुनाव के बाद सीहोर जिले के सभी मंडलों के अध्यक्षों की(आष्टा नगर को छोड़) कर दी गई थी। आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर एक नही कई पेंच फसे हुए थे। आखिरकार मप्र भाजपा ने उलझी गुत्थी में ना उलझते हुए एक बार फिर अतुल शर्मा को ही नगर का कार्यभार सौपा है।

अतुल शर्मा की ये दूसरी पारी एक नही अनेको चुनोतियों को साथ ले कर आई है,सबसे बड़ी चुनोती ओर परीक्षा की घड़ी आने वाले नपा के चुनाव है,जिसमे भाजपा वर्षो से अपना अध्यक्ष नपा में बैठाने की इच्छा रखती है,जो एक चुनोती पहले भी रही है और आज भी है।


अतुल शर्मा के नाम की आज घोषणा की गई। मप्र भाजपा के कार्यालय मंत्री श्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा आष्टा नगर भाजपा अध्यक्ष की की गई घोषणा का पत्र भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय को भेज अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!