Spread the love

आष्टा । विकसित भारत 2047 को लेकर आज ग्रीन फील्ड कॉलेज मैं एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के डायरेक्टर धर्मेन्द्र गौतम ने इसको लेकर सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के सम्बंध मैं अपने विचार छात्रों के साथ साझा किए।


धर्मेन्द्र गौतम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।इस संकल्प मैं आर्थिक, सामाजिक,पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों को इसमे शामिल किया गया है।


भारत को 2047 तक लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ वैश्विक शक्ति बनाना है।यह तभी संभव है
जब हम सभी का कार्यबल इसमे शामिल होगा।
अर्थव्यवस्था उतनी ही द्रुत गति से गति करेगी।

हमारे देश की आबादी का 55 से 60 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग है।इसलिए अगर सोचा जाए तो हम भारतीय भारत की एक विशालतम अर्थव्यवस्था के संकल्प को पूरा कर सकते है।हमारे देश मे अपार अवसर एवम संसाधन है ।


कार्यक्रम मे नसीम अली, साजिद मंसूरी ,वीरेंद्र उपाध्याय, सुरेश कुशवाह ,पुरुषोत्तम शर्मा,अनिल विश्वकर्मा, राजकुमार परमार, सुरेन्द्र मेवाड़ा ,नीलेश परमार ,सतीस मेवाड़ा, दिव्या जैन, पूजा वर्मा, खुशबू जैन,अन्नपूर्णा, प्रियंका पटवा पूजा मेवाड़ा एव सभी छात्र छात्राएं शामिल हुए।

error: Content is protected !!