Spread the love

आष्टा। आज आष्टा में देवउठनी ग्यारस का त्योहार श्रध्दा भक्ति के साथ मनाया गया। आज शाम को घरो पर देवउठनी ग्यारस पर गन्ने का मंडप बना कर उस बनाये मंडप में तुलसी-सालिगराम जी का विवाह कराया गया। सभी धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न हुई। घरो में आज विशेष व्यंजन बनाये गये। तुलसी सालिगराम विवाह,पूजन आदि के बाद प्रसाद वितरण किया गया।


आज बाजार में गन्ना कम मात्रा में आने के कारण 10 से 20 रुपये प्रति नग गन्ना बिका। आज घरो में गन्ने का मंडप बना कर उस मंडप में तुलसी सालिगराम जी का विवाह कराया जाता है। आज पूजन में विशेष सामग्री के रूप में बोर,भाजी,आंवला आदि रखा जाता है।


पूजन के वक्त बोला जाता है “बोर भाजी आंवला-उठो देव सांवला”


देवउठनी ग्यारस को छोटी दीपावली भी कहते है। आज भी घरो पर शाम को दीपक लगाये गये, आतिशबाजी भी देर रात तक चलने की आवाजें नगर में गूंजती रही। आज से रुके सभी शुभ कार्य शुरू हो गये। आज कई वर वधु कोरोना गाइडलाइन के साये में परिणय सूत्र में बंधे।

एनएसयुआई ने कालेज गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

आष्टा। आगर विधायक ओर एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेडे के खिलाफ भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करते हुए झुठा मुकदमा पुलिस के द्वारा दर्ज किया गया। जिसके विरोध में एनएसयुआई आष्टा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान एवं पुलिस प्रशासन का शहिद भगतसिंह महाविद्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया।
छात्र नेता देवेन्द्र परमार ने बताया कि जबसे उपचुनाव के नतिजे आये है तभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओ के उपर बदले की भावनाओं से कार्यवाही शिवराज सरकार कर रही हे। उसी के चलते आगर के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक वानखेड़े किसानो के हक में उनकी आवाज उठाने थाने पहुंचे तो उनके उपर झुठे मुकदमे प्रशासन द्वारा दर्ज किए गये। फलस्वरूप आज एनएसयुआई द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए पुलता दहन कर अपना रोष जताया गया।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश बाबु राजपूत, राशीद खान, ब्लाक अध्यक्ष राहुल पटारिया, विधानसभा उपाध्यक्ष यश्वंत मालवीय, विजेन्द्र सोलंकी, उपेन्द्र गेरवाल, विक्की विश्वकर्मा, राजेश परिहार, पंकज उज्जवल, दीपक उज्जवल, सोहेल मंसुरी, अंकित महेश्वरी, राहित उज्जवल, शेख फरदिन, रवि मेचन, रोहित मेवाडा, सतिश परमार, अजय बागवान, संदीप मालवीय, नितेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र किये वितरित

आष्टा विकास खण्ड के तीन उप स्वास्थ्य केंद्र बोरखेड़ा , पगरिया हाट , श्यामपूरा , उप स्वास्थ्य केंद्र को प्रसव केंद के रूप में क्रियाशील करने हेतु 14 दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण होने के अवसर पर प्रतिभागियों को सुभकामनाओ के साथ प्रमाण पत्र आज खण्ड चिकित्सा अधिकारी(बीएमओ) डॉ प्रवीर गुप्ता एवं महिला चिकित्सक डॉ सुभम दलोद्रीया द्वरा प्रदान किए

“करंट लगने से खेत पर युवक की मौत”

आज प्रातः आष्टा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडली में एक युवक उत्तमसिंह पिता रामेश्वर खाती उम्र 18 वर्ष की करंट लगने से उस वक्त मौके पर मौत हो गई जब वो खेत पर जल मोटर चलाने के लिए तार जोड़ रहा था। घटना के बाद परिजन युवक को आष्टा अस्पताल ले कर आये यह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर आष्टा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

“कोरोना से बचना है तो मास्क लगाना जरूरी है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!