Spread the love

आष्टा। विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शैलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व मे की गई। जिसमें राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी मध्य प्रदेश मानसिंह राठौड़ राष्ट्रीय समन्वयक अरनव कंबोज जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस राजकुमार यादव राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौड़ ने कहा की मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में यूथ कांग्रेस के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लोगों को जागरूक करें । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्य प्रदेश समृद्धि कार्ड लॉन्च किया है ।

उसको डोर टू डोर कैंपेन करके घर-घर तक पहुंचना है । यह महत्वपूर्ण काम यूथ कांग्रेस के द्वारा किया जाना है । मध्य प्रदेश से भाजपा सरकार द्वारा किए गए घोटालों को उजागर करना लोगों मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए व्यापम घोटाले पटवारी भर्ती घोटाले। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम यूथ कांग्रेस को करना है। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिह ठाकुर कुरावर अजय सिंह ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ठाकुर जावर ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरपाल ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष गोलू पटेल जिला महासचिव अर्जुन ठाकुर जिला महासचि युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

“22 दिनो से चल रही पटवारीयो की हड़ताल का यूथ कांग्रेस ने किया समर्थन”

पिछले 22 दिनो से लगातार अपनी मांगो को लेकर पटवारी हड़ताल पर चल रहे है। वही तहसील परिसर में धरना देकर बेैठै हुए है। लगातार प्रदर्शन कर रहे है। उसके बावजूद भी सरकार कोई निर्णय नही ले रही है। पटवारीयो को लगातार कांग्रेस का समर्थन मिल रहा हेै। सोमवार को यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शैलंेद्र ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटवारयो के समर्थन में तहसील कार्यालय पहुचे। जहां नारे लगाए कि पटवारीयो के सम्मान मे यूथ कांग्रेस मैदान में।

जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस राजकुमार यादव ने कहा कि आज पटवारीयो को किसानो की समस्या को लेकर खेतो मे होना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीतियो के कारण धरने पर बैठे है। सरकार सुनने को तैयार नही है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिह ठाकुर कुरावर अजय सिंह ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ठाकुर जावर ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरपाल ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष गोलू पटेल जिला महासचिव अर्जुन ठाकुर जिला महासचिव यशवंत भेरूपुर विधानसभा उपाध्यक्ष जय सिंह लोकेंद्र भाटी बंसी बॉम्बे करण विशाल राठौर चेतन विजय पाटीदार राहुल विजेंद्र अजय दरखेड़ा बलदेव हरेंद्र कृष्ण पाल शैलेंद्र धर्मेंद्र सत्येंद्र ठाकुर मनोज मालवीय दीपू खेड़ी नरेंद्र योगेंद्र भाटी आदि युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!