Spread the love

आष्टा। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान द्वारा आज जबलपुर कार्यक्रम के दौरान सु-राज कॉलोनी योजना का शुभारंभ किया। शासन के निर्देशानुसार जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम को नगरपालिका के सभाकक्ष में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं पार्षदगण डाॅ. सलीम खान, कमलेश जैन, आरीस अली, जाहिद गुड्डू, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, विशाल चौरसिया की उपस्थिति में सीधे प्रसारण के माध्यम से उपस्थितजनों ने देखा।

जबलपुर में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान…

ज्ञात रहे कि सु-राज योजना के तहत प्रदेश की अवैध काॅलोनियों को वैध घोषित किया गया है।
विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर की 24 काॅलोनियां जो वर्षो से अवैध काॅलोनियों के रूप में जानी जाती थी अब वह वैध घोषित हुई है। यह काॅलोनियां कहीं न कहीं विकास की गति में शामिल नही हो पा रही थी। नगरपालिका की टीम द्वारा अथक प्रयास कर ऐसी सभी काॅलोनियों को वैध घोषित करवाया है ।

अब इन काॅलोनियों में भी तीव्रता के साथ विकास की गंगा बहना प्रारंभ होगी। वैसे तो नगरपालिका द्वारा नागरिकों की सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन काॅलोनियों में भी आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही है। किंतु अवैध होने के कारण शासन की विस्तृत योजनाओं से छूटी हुई थी।


मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सु-राज कॉलोनी योजना के तहत अनाधिकृत कालोनियों में अब अधोसंरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा प्रदाय कार्य प्रारंभ होंगे। अब इन कॉलोनियों के लोगो को भवन निर्माण के लिये हाऊस लोन भी मिल सकेगा। वर्ष 2016 की स्थिति में नगर की 24 काॅलोनियां जो वैध हुई उनमें मुख्य रूप से अलीपुर क्षैत्र की ईदगाह काॅलोनी, मयूर काॅलोनी, पटवारी काॅलोनी वैध हुई है,

वहीं नगर में मौजूद सुभाष नगर, बजरंग काॅलोनी, चंदन नगर, शास्त्री काॅलोनी, मेवाड़ा काॅलोनी, सांचैरा काॅलोनी, गुलमोहर काॅलोनी, विजय नगर, मुकाती काॅलोनी, दरगाह काॅलोनी, विनायक परिसर, शांति नगर, मालवीय नगर, अंजनी नगर फेज-1 एवं 2, अमजद बाग काॅलोनी, अरिहंत नगर काॅलोनी, वृंदावन काॅलोनी, स्टार सिटी काॅलोनी, श्री आराध्य वाटिका काॅलोनी, सांई काॅलोनी जैसी प्रमुख काॅलोनियां जो वर्षो से अवैध काॅलोनी के नाम से जानी जाती थी।

अब वैध हुई है। इस अवसर पर उपयंत्री पी.के. साहू, मनीष श्रीवास्तव, अनिरूद्ध नागर, अरूण श्रीवास्तव, नारायण सोलंकी, मोहम्मद इसरार, उपयंत्री आदित्य तलनीकर, अजय द्विवेदी, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार, आशीष बैरागी, अरूणा सोनी, शोभा परमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद थे।

error: Content is protected !!