Spread the love

आष्टा। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता मोर्य बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में समाजिक बैठक एवं बाबा महाकाल के दर्शन हेतु पहुंची साथ में कुशवाह समाज सीहोर जिले की महिला संगठन जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाह भी उपस्थित रही। कुशवाहा समाज की बैठक मैं कुशवाहा समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए चर्चा हुई समापन के पश्चात बाबा महाकाल के दर्शन कर मां चामुंडा की नगरी देवास में समाजसेवी विकास गजमोरे के निवास पर एवं आष्टा में परसराम कांप्लेक्स निवास पर प्रदेश अध्यक्ष संगीता मौर्य का पुष्प माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जिला अध्यक्ष गीता कुशवाह एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया।

श्रीमती संगीता मोरी प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए समाज की एकता और अखंडता को बरकरार रखते हुए सभी को एक माला में पिरोने की बात कही। वही श्रीमती गीता कुशवाह ने समाज के कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए गतिविधियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर महिला मंडल की श्रीमती गीता भेरूलाल कुशवाह, श्रीमती गायत्री रवि कुशवाह, श्रीमती लता महेश कुशवाह, श्रीमती आशा प्रकाश कुशवाह, श्रीमती पूजा सुशील कुशवाह, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाह, श्रीमती मंजू मुकेश कुशवाह, श्रीमती आरती श्याम कुशवाह, श्रीमती नेहा दिनेश कुशवाह, उपस्थित रही एवं सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया आभार अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की महिला संगठन सीहोर जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!