Spread the love

आष्टा। पूरे सीहोर जिले में सूदखोरों के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान एवं पीड़ितों को राहत पहुंचाने के प्रति चलाया जा रहा जागरूकता अभियान का असर नजर आने लगा है। आज फिर आष्टा थाना पुलिस ने एक सूदखोर द्वारा निश्चित से अधिक ब्याज वसूलने के कारण पीड़ित ने आष्टा थाने में इसकी शिकायत की। आष्टा पुलिस ने सूदखोर दीपक उर्फ रतन परमार पुत्र उमरावसिंह परमार निवासी मालवीय नगर के खिलाफ सूदखोरी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आष्टा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीडि़त फरियादी मुकेश बरेठा आत्मज मांगीलाल बरेठा निवासी इंदिरा कालोनी ने शिकायत की कि उसने दीपक उर्फ रतन परमार से 10 हजार रुपये उधार लिए थे जिसमें से उसने 8 हजार चुका दिए। पीड़ित ने सूदखोर पर 20% की राशि ब्याज के रूप में बसूली की शिकायत की है। खाली लिए चेक में 25 हजार रुपये भरकर उसने बैंक में चैक लगा दिया जो बाउंस भी हो गया है।

अत्यधिक ब्याज के कारण पीड़ित काफी मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस के द्वारा नगर में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान,कराई गई मुनादी सुनने के बाद अब सूदखोरों से परेशान लोग पुलिस तक पहुचने लगे है। वही लगातार हो रही कार्यवाही से सूदखोरों एवं डेली कलेक्शन वाले सूदखोरों में हड़कम्प मचा हुआ है। खबर है की उक्त सूदखोर को पुलिस ने 151 में गिरफ्तार कर तहसीलदार आष्टा के न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!