Spread the love
भाजपा कार्यसमिति की बैठक

आष्टा। कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत से बनी केन्द्र एवं राज्य की सरकार आज हम सब के वे सभी सपने जो हमारी पार्टी के पितृ पुरुषों ने,हमने आपने,सबने देखे थे उन्हें पूरे करने में दिन रात कार्य कर रही है। धारा 370,तीन तलाक,श्रीराम मंदिर का निर्माण आदि ऐसे ही उदाहरण है। जब तक नींव मजबूत नही होगी तब तक भवन भी मजबूत नही होगा। भाजपा में हमारी पहली इकाई बूथ है,जब तक हमारा बूथ मजबूत नही होगा तब तक संगठन को मजबूती नही मिलेगी।

आष्टा मंडल कार्यसमिति की बैठक

उक्त ओजस्वी उद्बोधन आज भाजपा आष्टा नगर, मैना, मगरदा मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी के पास नही है,यही कारण है की आज पूरे देश मे कमल खिला हुआ नजर आता है। भाजपा की सरकार ने आष्टा क्षेत्र में विकास की जो बड़ी बड़ी सौगातें दी उसे आप सब जनता के बीच ले कर जाये।

बैठक में उपस्तिथ कार्यसमिति के सदस्य गण
मैना मंडल कार्यसमिति की बैठक

आज आष्टा विधानसभा के आष्टा नगर मण्डल कार्यसमिति बैठक को भाजपा को उपस्तिथ अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। वरिष्ठ नेता के रूप में जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवास बहादुर सिंह मुकाती ,आष्टा विधानसभा के विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रघुनाथ भाटी ,जिला महामंत्री धारासिंह पटेल,कल्याणसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रणजीतसिंह गुणवान,

मगरदा मंडल कार्यसमिति की बैठक

पूर्व जिला महामंत्री गजराज मेवाड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश सुराणा,ललित नागोरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अजीत सिंह ,जिला मंत्री श्री जितेंद्र गौड़, जिले के कोषाध्यक्ष श्री ओम पटेल,जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,उमेश शर्मा,संध्या बजाज,तारा कटारिया,मुकेश बड़जात्या,कृपालसिंह ठाकुर,रायसिंह मेवाड़ा,नवदीप कौर, नगीन जैन,संतोष झंवर,नन्दा सोनी एवं भाजपा के आष्टा नगर मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्तिथ रहे।

कार्यसमिति की बैठक में जिला प्रभारी का आगमन

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा,नगर महामंत्री धनरूपमल जैन,गजेन्द्र मालवीय ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री धनरूपमल जैन,उपाध्यक्ष रूपेश राठौर ने संयुक्त रूप से किया। आभार महामंत्री गजेन्द्र मालवीय ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!