Spread the love

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव उपस्थित रही कार्यक्रम  में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जलित कर वार्ता की शुरुआत की


ये बजट दुनिया की सबसे बड़ी आपदा-विपदा कोरोना त्रासदी के बीच का बजट है। इस बजट में आत्मनिर्भर बनने का संकल्प सिद्ध होते नजर आ रहा है।
जो अर्थव्यवस्था का आकलन है दुनिया की तमाम एजेंसीज कह रही हैं कि भारत सबसे शक्तिशाली आर्थिक उभरने वाला राष्ट्र है। जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था ढह गई। बड़े-बड़े विकसित देश सीना ठोक-ठोक कर तमाम प्रकार के दावे किया करते थे उनकी अर्थव्यवस्था ढह गई। लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ने वाली व्यवस्था बनी यह हम नहीं कह रहे हैं यह दुनिया की तमाम एजेंसीज कह रही हैं।


मोदी सरकार जो बजट तय करती है उसका पूरा लाभ उस हितग्राही को सुनिश्चित होता है जो उसका पात्र है।
इसीलिए इस बजट में चाहे वो किसानों के लिए, चाहे वो महिलाओं के लिए हो, चाहे युवाओं के लिए हो, चाहे हेल्थ का हो, चाहे एजुकेशन का हो, वह बजट सुनिश्चित हो रहा है।
कोरोना काल में भारत दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में उभरा है।
अब तक हम दुनिया के 21 देशों को कोरोना की वेक्सीन दे चुके हैं और कई देश कतार में हैं। इसे लेकर भारत की सारी दुनिया में तारीफ हो रही है। 
यह बात पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने कही


बेतवा और केन लिंक परियोजना के लिये 35111 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। साथ ही किसानों के लिए एमएसपी की व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन किया गया है जिससे सभी प्रकार की जिंसों के मामलों में उत्पादन लागत का 1.5 गुना कीमत मिल सके। 
भाजपा प्रदेशमंत्री ललिता यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के मामले में देश का कोई नागरिक अपने-आपको असहाय महसूस न करे, इसे ध्यान में रखकर स्वास्थ्य बजट में 135 प्रतिशत की वृद्धि की है।
यह एक ऐतिहासिक कदम है और इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देती हूं।


उन्होंने कहा की कुल 2,23,846 करोड़ रुपये प्रस्तावित किये है। कोविड-19 वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है, 75 हजार हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएंगे और 602 विकासखंडों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल प्रारंभ किए जाएंगे साथ ही प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 64180 करोड़ का प्रावधान किया है। स्वास्थ्य बजट में अभूतपूर्व वृद्धि और ’प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ की सौगात माननीय प्रधानमंत्री जी के ’स्वस्थ भारत’ के संकल्प को पूरा करेगी, ऐसा हमे भरोसा है।
पत्रकार वार्ता में सीहोर विधायक सुदेश राय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश राठौर, श्रीमती रीना मिश्रा ,जिला कार्यालय मंत्री राजू सिकरवार, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक हृदेश राठौर सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!