Spread the love

आष्टा। मप्र मध्य क्षेत्र विधुत वितरण वितरण कम्पनी आष्टा संभाग ने अपने संभाग के बड़े बकायादारों से बिधुत बिलो की बकाया राशि बसूली का बड़ा अभियान शुरू किया हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आष्टा संभाग में कम्पनी को बिधुत बिलो की करीब 60 करोड़ की बकाया राशि की बसूली एक बड़ी चुनोती बन सामने खड़ी है। अब सरकार और विभाग ने इन बकाया दारो की ओर निगाह टेडी की है।


एक सप्ताह से बसूली को लेकर जो सख्त अभियान शुरू किया,जिसके तहत कम्पनी ने बड़े बकायादारों की चल/अचल समाप्ति कुर्क करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।उक्त बड़ी बकाया राशि मे आष्टा शहर के 14 हजार 151 बिधुत उपभोक्ताओं पर करीब 2 करोड़ 92 लाख की बिधुत बिलो की बकाया राशि भी शामिल है।

शहर में भी अचल सम्पत्ति कुर्क करने,बिधुत कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही जारी है।
अब खबर है की बसूली अभियान को लेकर कम्पनी कुछ सख्त बड़े कदम भी उठाने की तैयारी में है,सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कम्पनी ने क्षेत्र के 20 बड़े बकायादारों की सूची तैयार की है,इस 20 बड़े बकायादारों की तैयार सूची में सबसे ऊपर आष्टा अनुविभाग क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता का नाम बताया जा रहा है।

ये घुंघरू जो बजते नही…….!

सूत्रों से खबर है की उक्त 20 बड़े बकायादारों की सूची में जिसका नाम सबसे ऊपर प्रथम पायदान पर है,उन पर करीब 9 से 10 लाख की राशि बाकी है। अगर कम्पनी ने जैसी चर्चा है की वो जल्द ही 20 बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर टांग सकती है,अगर ऐसा हुआ तो उस नेता का चेहरा भी सूची टंगते ही उजागर हो जायेगा।
अब देखना है बकायेदारों की ये सूची कब तक सार्वजनिक होती है…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!