Spread the love

आष्टा। दिल्ली में किसानों के आंदोलन को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिन का उपवास स्थानीय कम्युनिटि हाल के सामने रखा गया।
जिसमें धरने के माध्यम से मांग की गई कि आज दिल्ली में किसानो को 23 दिन हो  गये है अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा इस ओर कोई विशेष ध्यान नही दिया गया। इसी को लेकर कांग्रेसजनों ने ब्लाक मुख्यालय पर उपवास रखा। केन्द्र सरकार से मांग की जाती है कि जो किसानो के खिलाफ तीन बिल पास किए है उन्हें वापस लिया जाए, पेट्रोल डिजल की बडी हुई किमत वापस ली जाए, किसानो को सोयाबीन का मुआवजा दिया जाए। इन सभी बातो को लेकर मध्यप्रदेश सरकार से मांग की कि किसानो का आंदोलन उग्र रूप नही ले, क्योकि आज किसान लगातार अतिवृष्टी के कारण परेशान है ऐसे में ही उपर से किसानो के खिलाफ जो कार्यावाही की जा रही है वह एक निन्दनीय है।

मोन उपवास में सर्व श्री पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभालसिंह भाटी, ग्रामीण विकास अध्यक्ष मेहरबानसिंह मुंदीखेडी, पूर्व पार्षद भैया मिया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष खालिद पठान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुडडु, इदरिस मंसुरी, राधेश्याम दलपति, विनित सिंगी, नरेश कप्तान, मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह ठाकुर, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष बनपसिंह पटेल, तेजसिंह जावरिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश वर्मा, रसीद नेताजी, सन्नवर भाई, नईम भाई, चन्दर सिंह ठाकुर, नरेन्द्र कुशवाह, सईद टेलर, शेख रईश, राजा पठान, सोभालसिंह जनपद उपाध्यक्ष, सोभालसिंह बागेर, सचिन ठाकुर, कमल सेठ, शंकर सक्सेना, शंकर सोनी, सुजान परमार, पूर्व पार्षद दिलिप शर्मा, ओम नामदेव, धरमसिंह पटेल, तेजसिंह जावरिया, दिलिप आंवले, गौरे मियां, संदीप हजीपुर, अमित पटेल खडी, धरना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभालसिंह भाटी एवं मेहरबानसिंह मुंदीेखेडी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!