Spread the love

आष्टा पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र बाहेती सेवा निवृत प्राचार्य, अध्यक्षता राकेश सिंह ठाकुर सेवा निवृत प्राचार्य, विशेष अतिथि अनिल शर्मा जिला अध्यक्ष पेंशनर्स प्रोग्रेसिव एसोसिएशन सीहोर, गणेश कुमार माथुर जिला अध्यक्ष पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सीहोर, हरिनारायण शर्मा तहसील शाखा आष्टा, अध्यक्ष मनोहर लाल श्रीवास्तव नव नियुक्त तहसील शाखा अध्यक्ष आष्टा की प्रमुख सभागीता रही। सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन किया अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के सेवा निवृत साथियों का सम्मान किया गया उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।


कार्यक्रम को गणेश कुमार माथुर जिला अध्यक्ष, डॉक्टर राजेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष विद्युत मंडल आष्टा, कमल सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा सीहोर, हरिनारायण शर्मा, दिनेश चंद्र बाहेती, राकेश सिंह ठाकुर ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन मनोहर लाल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर सभी वक्ताओं ने पेंशनर्स की संस्याओं पर चर्चा की। प्रमुख मांगों से सरकार को अवगत कराया जावेगा।


समय समय पर महंगाई राहत, रेलवे कंसेशन, दस लाख रुपये तक स्वास्थ्य सहायता, 65 वर्ष 70 वर्ष 75 वर्ष और 80 वर्ष और इसी क्रम मे आयु पूर्ण करने वाले पेंशन भोगियों को मूल पेंशन मे वृद्धि की जाए । मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विभाजन के समय धारा 49 जोड़ी गई थी जिसे विलोपित किया जाए।
सरकारें पेंशन भोगियों को भार समझती हैं हमारे अधिकारों की कटोती कदापि बर्दाश्त नहीं की जावेगी। मांगे पूर्ण ना होने की दशा में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
कार्यक्रम मे सभी विभागों के अध्यक्ष के अलावा अनेक लोग उपस्थित रहे।


वरिष्ठ सेवा निवृत जनों में सिद्धू लाल सारसिया सुहागमल धारवाँ, शिव चरण लाल बजाज, चंद्र शेखर पांड्या, जगदीश चंद्र सोनी, बदामी लाल टेलर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर निरीक्षक हुकम चंद जैन, जोरावर सिंह दुधी, सुधीर विश्वकर्मा, के. पी. अड़गले,रघु नंदन चौधरी, श्रीमती चंदा देवी माथुर, सवाई मल जैन, राम नारायण अवलेसिया, द्वारका प्रसाद मंडलोई एवम अन्य का सम्मान किया।
अन्य पेंशनर्स साथी जगन्नाथ सिंह मालवीय, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, माखन सिंह बिद्रोटिया,
राम नरेश यादव, डी. पी. जोशी, प्रेम नारायण शर्मा ASI, सजन सिंह ठाकुर एवम अनेक सेवा निवृत जन उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!