Spread the love

आष्टा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना के नेतृत्व में नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा संपूर्ण नगर में पदयात्रा कर मतदाता जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने शपथ लेकर प्रारंभ हुआ।

मतदाता जागरूकता रैली में विभिन्न नारों से लेस तख्तियां कर्मचारीगण अपने हाथों में लिए चल रहे थे, वहीं स्काय लिफ्ट वाहन व जेसीबी मशीन पर मतदाता जागरूकता प्रचारक सामग्री चस्पा थी।

आगे-आगे ढोल की थाप पर बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ जनजागरूकता के नारे लगा रहे थे।

जनजागरूकता अभियान रैली कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बसस्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, सिकंदर बाजार, गंज चौराहा, गल चौराहा, बुधवारा, खत्री मार्केट, परदेशीपुरा,

सिविल अस्पताल से होती हुई नपा के सामने स्थित कम्युनिटी हाल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने कहा कि मतदान नागरिक का अधिकार है, साथ ही यह एक कर्तव्य भी है।

मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं। मतदान का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। यह अधिकार हमें संविधान द्वारा प्रदान किया गया है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और

अपने देश के विकास में योगदान दें। सीएमओ श्री सक्सेना ने यह भी कहा कि मतदान दिवस 13 मई 2024 को अवकाश दिवस न माने, वोट डालने अवश्य जाएं। जनजागरूकता अभियान रैली में बड़ी संख्या में नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!