Spread the love

“जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू”

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की घोषणा अनुसार लोकसभा चुनाव-2024 घोषित किये जाने के फलस्वरूप आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचार संहिता को देखते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने निषेधात्मक आदेश जारी किये है।

संसदीय क्षेत्र विदिशा एवं भोपाल के अंतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बुधनी, इछावर, सीहोर के अंतर्गत चुनाव के 48 घंटे पूर्व 05 मई को शाम 06 बजे से मतदान समाप्ति के आगामी 24 घंटे तक, अर्थात 08 मई शाम 06 बजे तक किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, नुक्कड सभाएं एवं

आमसभाओं को प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में अभ्यार्थियों द्वारा डोर-टू-डोर सम्पर्क शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है। शांति एवं कानून व्यवस्था तथा निष्पक्ष चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहित की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

“अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तीन शाखाओं का शपथविधि सम्मान,नगर के पत्रकारो का किया सम्मान,आष्टा हैडलाइन को मिला सम्मान”

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु सरावगी उड़ीसा एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी ने होटल निकुंज में शाखा आष्टा में तीन ब्रांचो आष्टा, भोपाल, कुरावर शाखा की सदस्याओं को शपथ दिलाई।

विशेष सलाहकार विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी,आंचल प्रमुख सुमन मुंदड़ा, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख इंदु गर्ग, अंशु गुप्ता,प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी ने आष्टा की विजिट कर शपथ विधि समारोह में शामिल हुई।

एवं सभी नई अध्यक्षो, सचिव, कोषाध्यक्ष को बेच लगाये । शाखा आष्टा की सभी पदाधिकारीयों ने बाहर से पधारे हुए मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियो का अभिनंदन पत्र व पौधे देकर सम्मान किया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रचलित कर किया । ओम मंत्र उच्चारण शाखा की प्रार्थना गणेश वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

अध्यक्ष रानी सोनी के कार्यकाल की सचिव अनीता शर्मा ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। आष्टा शाखा के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर अर्थ कलेक्शन करके कन्या शाला छात्रावास में
स्कूल लाइब्रेरी में बच्चों की किताब रखने के लिए एक अलमारी भेट की।

साथ ही महिला सशक्तिकरण प्रमुख स्मिता मूंदड़ा ने जरूरतमंद महिला को रोजगार देने के लिए सिलाई मशीन दी एवं 1 जरूरतमंद बच्ची को को मेहंदी की क्लास शुरू करवाई ताकि वह मेहंदी सीखकर रोजगार चला सके एवं अन्य लड़कियों को सिखा सके । मारवाड़ी महिला सम्मेलन जरूरतमंदो की मदद करती रहती है।


बाल विकास प्रमुख सुनीता ऐहलेजपुरिया ने पितृहीन बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है उनको गोद लिया है । नेत्रदान प्रमुख ममता वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजु सरावगीजी का जीवन परिचय वाचन किया एवं नेत्रदान के फार्म भरवाए । कोषाध्यक्ष उषा तिवारी ने प्रतीयअध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी जी के जीवन परिचय से सबको अवगत कराया। संस्कृति समिति प्रमुख सरोज खंडेलवाल और पर्यावरण प्रमुख नेहा सोनी ने बाहर से पधारे हुए अतिथियों को पौधे भेंट किये। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारी उषा तिवारी, शारदा सोनी, दुर्गा तिवारी, ज्योति सोनी, सरोज पालीवाल, उर्मिला राजीव गुप्ता पत्रकार, विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय,जेमिनी श्रीवास्तव, नीलम सोनी, शाखा की बहनों की ओर से समाजसेवीयो व पत्रकारों का जिसमे प्रमुख रूप से ज्योतिषाचार्य पंडित अमित तिवारी, नगर पुरोहित डॉक्टर दीपेश पाठक, प्राचार्या संतोष शर्मा, प्राचार्य सुदीप जायसवाल, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर,

पार्षद अंजलि विशाल चौरसिया, गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, पत्रकार सुशील संचेती, बाबू पांचाल, अबरार अली, कमल पांचाल,किरण राका, राजीव गुप्ता, नीलेश शर्मा, नवीन शर्मा, धनंजय जाट,कुमेर सिंह आंवले,अंकित जैन, संजय वर्मा, गणेश दुबे, का सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीगणेश उपाध्याय, गोविंद शर्मा, उत्तम नारायण तिवारी, रमेश ऐहलेजपुरिया विशेष रूप से उपस्तिथ थे।

“जैन धर्म और जैन कुल प्राप्त करना बहुत दुर्लभ –आचार्य उदार सागर महाराज
जैन धर्म की प्राप्ति हुई है, संसार व पापों से किनारा कर कल्याण करें– मुनिश्री उपशांत सागर महाराज”

जैन धर्म और जैन कुल प्राप्त करना बहुत दुर्लभ है, इसे समझने वाले बहुत कम है।जैन धर्म से प्रभावित होकर पंडितजी ने जैन धर्म स्वीकार किया। क्षुल्लक बने, अनेक पाठशालाओं को प्रारंभ कराया। जैन धर्म का पालन करने से भुक्ति और मुक्ति भी मिलती है।जैन धर्म की प्राप्ति हुई है, संसार व पापों से किनारा कर कल्याण करें।विभिन्न गतियों में जाकर काफी दुःख सहे।जो प्राणी अपने स्वभाव, कर्तव्य से विमुख है,वह सौ रहा है।

दिगंबर साधु स्व और पर हित का कल्याण करते हैं।मारीच के सिंह भव में मुनिश्री ने उपदेश देकर सदमार्ग बताया।सिंह जीव ने मुनिश्री की बात स्वीकार कर आत्म कल्याण कर चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी बने। उक्त बातें नगर के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेमि नगर साईं कॉलोनी में विराजित आचार्य अभिनंदन सागर महाराज के परम शिष्य आचार्य उदार सागर महाराज एवं मुनि उपशांत सागर महाराज ने आशीष वचन देते हुए कहीं।

आचार्य भगवंत व मुनिश्री के प्रवचन की जानकारी देते हुए समाज के नरेन्द्र गंगवाल ने बताया कि आचार्य भगवंत उदार सागर महाराज ने कहा हमारा पुरुषार्थ वर्तमान में नहीं, जैन धर्म के महत्व को समझों। अच्छे और सच्चे मन से जैन धर्म का पालन करने से आपका जीवन सफल होगा। धर्म बहुत दुर्लभ है, धर्म का पालन कर अपने जीवन को सार्थक करें। मुनि उपशांत सागर महाराज ने कहा क्षुल्लक गणेश प्रसाद वर्णी ने जैन धर्म की काफी प्रभावना की, हालांकि वे जैन समाज से नहीं थे, लेकिन जैन शास्त्रों को सुनकर जैन धर्म अंगीकार कर बहुत बड़े विद्वान बने। समाज आज भगवान महावीर के सिद्धांतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।चिंतन,मनन करने की आवश्यकता है।इस आत्मा रूपी शरीर ने अनंत दुःख, कष्ट भोगे है। कष्ट में ही व्यक्ति भगवान को याद करता है,सुख में नहीं। सच्चे सुख को भगवान ने प्राप्त कर लिया,हम लोग संसार में भटक रहे हैं। ऋषभदेव के साथ चार हजार राजाओं ने दीक्षा ली थी। धर्म पालन नहीं करने पर अनेक दीक्षा लेने वालो ने ऋषभदेव के चरणों में पहुंचकर रत्नात्रय अंगीकार किया। दिगंबर साधु धर्मोपदेश देकर सभी का कल्याण करते हैं।जो उपदेश नहीं सुनते वह अपना कल्याण नहीं करते हैं। मुनिश्री ने कहा साधु प्रतिमा दिलाकर आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। पावापुरी से पापों का क्षय कर महावीर भगवान ने मोक्ष प्राप्त किया । दुःख सहते -सहते मन नहीं भरा रहा है आप लोगों का। साधु- संतों की बात नहीं मान रहे हो।

हमें अपनी चिंता नहीं भगवान के सिद्धांतों और धर्म की चिंता करें।आप लोग तो परिजन की चिंता करते हैं।आज दम्पति एक भी बच्चा नहीं चाहते हैं। बच्चों को डायपर पहना रहे हैं, मंदिर में बच्चे डायपर में लेट्रिंग बाथरूम कर रहे हैं,पाप किसे भोगना पड़ेगा। चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मनुष्य भव महावीर स्वामी के शासन में जन्म लिया है, आत्मा का कल्याण करें।जैन धर्म अधिक समय का नहीं बचा है। धर्म ध्यान से दूर व्यक्ति सौ रहा है। भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों का पालन करें। मंदिरों, साधुओं की रक्षा कौन करेगा,जो रक्षा करेंगे उनकी रक्षा भगवान करते हैं। सही समय पर बच्चों की शादी विवाह करें। साधु संतों द्वारा समाज को दिशा निर्देश देते है।

समस्या से जकड़े हुए है।जान पहचान में संबंध करें। जैन कुल में जन्मे हो छानकर पानी पीए। धर्म, मंदिर व गुरुओं की रक्षा हेतु कदम बढ़ाए।धर्म परिवर्तन करा रहे हैं लोग,यह ठीक नहीं है। श्रावक, मुनि धर्म का पालन करें। जैन धर्म की प्रभावना होती रहना चाहिए। धर्म परिवर्तन नहीं करें, भले ही गर्दन कटवाना पड़े। जैन धर्म की पताका फहराते रहे। कर्मों का क्षय बिना सच्चे सुख की प्राप्ति नहीं।

“महिलाऐं दुल्हा बादशाह कॉलोनी में बोली
जो राम को लाए है हम उनको ही लाएंगे”

महिलाओं ने दुल्हा बादशाह कॉलोनी में गुरूवार को एकसुर में कहा हम उनको ही लाएंगे जो राम को लाए है देश में वापस कमल खिलाएंगे।
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा वार्ड 24 में भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीतमय भजनों के माध्यम से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की महिला हितैशी योजनाओं से क्षेत्र की महिलाओं को अवगत कराया।


भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु जैन के मार्गदर्शन में भाजपा नगर मंडल मंत्री उमा खत्री के नेतृत्व में अभियान अंतर्गत भजन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलामंत्री नूतन राठौर,जिला उपाध्यक्ष हर्षा राठौर,

नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार,भाजपा नेत्री रेखा चौरसिया, प्रेमलता राठौर,अर्चना चौहान, मिथलेश राठौर,सीमा सक्सेना, प्रीती सोनी, कविता जाधव, स्नेहलता राठौर, सविता सिवरे, शिल्पा खत्री आदि भाजपा महिला मंडल की सदस्य शामिल रही।

“भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सीहोर विधानसभा क्षेत्र में किया प्रचार”

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तारिख करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी का धुआधार प्रचार-प्रचार प्रत्येक क्षेत्र में जोर पकड़ रहा है।

सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजोरी, कोडिय़ाछीतु, सेमली, राजुखेड़ी, जानपुर बावडिय़ा, रोला, निपानिया, चाँदबढ़, खण्डवा, सरखेड़ा, श्यामपुर सहित अनेकों ग्रामों में कांग्रेस अजा विभाग के प्रभारी जगदीश प्रसाद रोहर के नेत़ृत्व में

प्रदेश उपाध्यक्ष अजा विभाग मुकेश बंसल, सीहोर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट श्रवण कुमार वास्तवसार, सीहोर विधानसभा सह प्रभारी माखन सिंह सोलंकी, दशरथ मालवीय, कमल बिजोरा, पूर्व सरपंच, विष्णु कुशवाह, दिनेश मालवीय, डॉ.मारूतीराव, सुख सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने नागरिकगणों से जनसम्पर्क किया।

जिस पर ग्रामीणजनों ने सभी कांग्रेस पार्टी के पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद रोहर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बैरोजगारी से तृस्त हो चुकी है। भाजपा चंद उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है।

भाजपा सरकार को देश की मासूम जनता से कोई लेना-नही रहा है। आज आवश्यकता है देश के सर्व श्रेष्ठ संविधान को बचाने की एवं युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ ही आसमान छूती महंगाई पर अंकुश लगाने की। इसलिये मेरा आप सभी से आग्रह है कि लोकतंत्र को बचाना है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है।

error: Content is protected !!