Spread the love

आष्टा। आप लोग भोगी हो, त्यागी हुई वस्तु से लगाव नहीं रखें।भेंट के पीछे अपेक्षा,आस रहती है,यह त्याग के क्षेत्र में नहीं आती है। भेंट और टेक्स जरुरी है, यह दान में नहीं आयेगा। लेकिन टेक्स से देश का विकास होगा।दान चार प्रकार,चार संघ को दिजिए। आहार दान,अभयदान, शास्त्र दान जरूरी है। औषधि दान आवश्यकता पड़ने पर दे सकते हैं। ज्ञान और अभयदान गुरु और साधु देते है। दान के साथ अपेक्षा न रखें।दान से बढ़कर त्याग है। ज्ञानी का सम्मान होता है। त्यागी जहां भी चरण रखते हैं ,वह भूमि भी पावन हो जाती है। त्याग और दान में अंतर है। त्याग और दान करें बिना कल्याण नहीं होता है। लक्ष्मी हमेशा चंचल रहती है और हम भी चंचल है। दान आत्मा और मन के लिए है।हर क्षेत्र में आगे रहो। उक्त बातें नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर विराजित पूज्य गुरुदेव मुनिश्री भूतबलि सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सागर महाराज ने आशीष वचन देते हुए कहीं। प्रवचन की जानकारी देते हुए समाज के नरेन्द्र गंगवाल ने बताया कि मुनिश्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी निजी कमाई का चौथा,छटा, दसवां हिस्सा धर्म में व्यय करना चाहिए।साईं इतना दीजिए जा में कुटुम्ब समाएं। समाज के गरीबों को अनाज, वस्त्र आदि अवश्य भगवान की जन्म जयंती व मोक्ष कल्याणक पर दें।

आज लोग अपने माता -पिता को रास्ते में छोड़ रहे हैं, जबकि उनका ध्यान रखना चाहिए। दान देकर हर्षित हुआ करें। भूखे को खिलाएं, जहां देना है ,वहां दान नहीं देते, जहां आवश्यकता नहीं वहां दान देने का कोई औचित्य नहीं। दान सुपात्र को देवें, कुपात्र को नहीं। मुनि सागर महाराज ने कहा मिल बांटकर खाएं, बहुत आनंद आयेगा।आज लोगों के पास दान के लिए भी समय नहीं तो त्याग कैसे करेंगे। भ्रमण करना संसारी का ,भगवान की यात्रा रहती है। जन्म कल्याणक महा महोत्सव चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 21 अप्रैल को है। भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी,समय पर शामिल हो।राम जन्मोत्सव मना लिया,अब हनुमान जयंती भी आ रही है।अहम कभी भी मत करो, अहंकार धर्म क्षेत्र में न करें। कुछ नारे सुनकर संतों को शर्म आती है। आपने कहा भगवान की शोभायात्रा व धार्मिक कार्यों में असभ्यता नहीं झलकना चाहिए। शालीनता पूर्वक महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महा महोत्सव मनाए। करुणा के भंडार महावीर थे,आप सभी उनके अनुयाई हैं, आप भी करुणा रखें। अपने जीवन में सम्यक रुपी कमल खिलाएं।

“रक्तदान शिविर का आयोजन आज महावीर भंवन में”

श्री महावीर जन्म कल्याणक एवं जिन शासन गौरव आचार्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब की दीक्षा जयंती के अवसर पर शहरी प्राथमिक केंद्र आष्टा द्वारा जादूगर ग्रुप आष्टा के तत्वावधान मैं रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया है। उक्त शिविर दिनांक 21.4.2024 दिन रविवार् समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक श्री महावीर भवन स्थानक सुभाष चौक पर आयोजित होगा। जादूगर ग्रुप के समस्त सदस्यो द्वारा अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान एवं स्वास्थ शिविर में भाग लेवे ।

You missed

error: Content is protected !!