Spread the love

आष्टा । आज देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आष्टा विधानसभा के सिद्धिकगंज मंडल में भाजपा के सांसद पद के प्रत्याशी श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में प्रचार के मैदान में उतरी उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति महेंद्रसिंह सोलंकी आज आष्टा के सिद्दीकगंज मंडल में पहुची।

श्रीमती प्रति सोलंकी ने भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमती रितु आनंद जैन के साथ सिद्दीकगंज भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजना मूंदड़ा के साथ घर घर पहुच कर जनसंपर्क किया एवं घरों की महिलाओं को बताया की किस तरह हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के उत्थान,विकास,सशक्तिकरण के लिए क्या क्या कार्य किये है।

चल रही नवरात्रि के अंतर्गत आज सिद्दीकगंज महिला मोर्चे ने कन्या पूजन एवं माता रानी की भक्ति करने हेतु भजन के कार्यक्रम का अयोजन किया उसमे श्रीमती प्रीति महेंद्र सोलंकी शामिल ही नही हुई उनके द्वारा सुमधुर भजन भी गए गये एवम ढोलक बजाई । जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रहा ।

श्रीमती प्रीति सोलंकी ने अपने उद्बोधन में मोदी जी की योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी और 5 वर्षों में सांसद के रूप में श्री महेंद्रसिंह सोलंकी द्वारा किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रसिंह मोदी जी द्वार महेंद्रसिंह सोलंकी जी पर जो पुनः विश्वास जता कर टिकट दिया गया है।

अब हमें उनेह भारी मतों से जीता कर दिल्ली भेजना है। भाजपा जिला अध्यक्ष ऋतु जैन ने सभी मात्र शक्तियों से संपर्क कर अपील की की सांसद प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी जी को ऐतिहासिक मतों से विजय बना कर दिल्ली भेजना है। आप सब के सहयोग से ही 400 पार का नारा सफल होगा।

error: Content is protected !!