Spread the love
भाजपा-कांग्रेस में है सीधा मुकाबला

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर के समर्थन में आज से आष्टा नगर में महा जनसंपर्क अभियान का श्री गणेश किया गया । आज भाजपा मप्र के निर्देशानुसार “मेरा परिवार भाजपा परिवार” अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगा कर उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये।

दोपहर में गीतांजलि गार्डन से भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में उपस्तिथ हो कर महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की । आज भारतीय जनता पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान वार्ड क्रमांक 12,13,14,16,17 18 आदि वार्डों में शुरू कर जनसंपर्क किया गया।

महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों को लिखे गए पत्र का वितरण कर योजनाओं की जानकारियां घर-घर पहुंचाई।

इस अवसर पर विधायक, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिला एवं नगर मंडल की सभी पदाधिकारी,पार्षद,सहित बड़ी संख्या में

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चे की बहाने इस महाजन संपर्क अभियान में शामिल थी। महाजनसंपर्क अभियान का समापन जल पान,स्वल्पाहार के साथ वार्ड 18 में हुआ।

You missed

error: Content is protected !!