Spread the love

“23 अक्टूबर दुर्गा नवमी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त
खुलेंगे सभी शासकीय कार्यालय,
निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों से लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र”

निर्वाचन प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने 23 अक्टूबर 2023 को दुर्गा नवमी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। सोमवार 23 अक्टूबर को सभी शासकीय कार्यालय खुलेंगे तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे

“श्रीमती वी. कोटेश्वरम्मा को सीहोर जिले के लिए व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त किया गया”

निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के सीहोर जिले की चारो विधानसभाओं के लिए आईआरएस सेवा की 2011 बैच की अधिकारी श्रीमती वी. कोटेश्वरम्मा को व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्रीमती वी. कोटेश्वरम्मा का मोबाइल नंबर 6260093909 है।

वे 21 अक्टूबर को सीहोर पहुंची। यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर एवं‍ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता तथा व्यय लेखा दल के अधिकारियों ने श्रीमती वी.ग कोटेश्वरम्मा से भेंट कर जिले में निर्वाचन के लिए व्यय लेखा तैयारियों की जानकारी दी।

“पहले दिन किसी भी विधानसभा में नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किए गए”

विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र के पहले दिन 21 अक्टूबर 2023 को जिले की चारों विधानसभा से किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

“लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा चल समारोह एवं चुनरी यात्रा का होगा आयोजन”

भगवान लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा पारम्परिक रूप से सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कर मनाई जावेगी। कुशवाह समाज युवा संगठन के बेनर तले 29 अक्टूबर दिनांक रविवार को नगर के विभिन्न मार्गो से चुनरी यात्रा एवं भगवान लवकुश की चल यात्रा निकलेगी। वार्ड 17 स्थित कुशवाह समाज की धर्मशाला से चल समारोह एवं चुनरी यात्रा प्रारंभ सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी जो कुशवाह समाज राधाकृष्ण मंदिर, परदेशीपुरा, बुधवारा रोड, गल चौराहा, भाउबाबा मंदिर, कालोनी चौराहा, कन्नौद रोड़ से शिवालय अस्पताल के पीछे बागवाली माता मंदिर पर यात्रा का समापन होगा तथा बागवाली माता मंदिर परिसर में अतिथि सत्कार, भगवान लवकुश आरती एवं बागवाली माता को चुनरी अपर्ण की जाऐगी तथा भण्डारा होगा। चल समारोह को भव्य रूप देने के लिए वृहद स्तर पर आयोजन समिति द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

भगवान राधाकृष्ण एवं भगवान शिव पार्वती के कलाकार उज्जैन से चल समारोह में अपनी आकर्षक प्रस्तुति देगें। घोडी, बग्गी एवं भगवान लवकुश की झॉकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कुशवाह समाज की
महिलाऐं एक जैसी साडियों में सिर पर कलश रखकर चुनरी यात्रा एवं चल समारोह को ओर भव्य बनायेगी। कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस आयोजन की तैयारिया आयोजन समिति द्वारा वृहद स्तर पर की जा रही हैं। समाज के प्रदेश स्तर एवं अन्य जिलो के पदाधिकारियों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते अनुविभागीय दण्डाधिकारी आष्टा से कार्यक्रम की विधिवत् अनुमति भी युवा संगठन प्रमुख राम कुशवाह को दे दी गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजजन् लवकुश जयंती पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल मनोज कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल दलकिशोर कुशवाह, भगत सिंह कुशवाह, मोतीलाल कुशवाह, सुनील कुशवाह अध्यक्ष दशहरा समिति, राजकुमार कुशवाह ठेकेदार, मोहनलाल कुशवाह, हेमराज कुशवाह, हंसराज कुशवाह, मनोज कुशवाह, भेरूलाल कुशवाह, युवा संगठन सीहोर जिला अध्यक्ष रवि कुशवाह, गोपाल कुशवाह, राहुल कुशवाह, अनिल कुशवाह, प्रकाश कुशवाह मामा, अमरचंद कुशवाह, हुकुम कुशवाह


बाबूजी नानकपुर, नाथूराम पटेल, किशोरीलाल कुशवाह, श्रीकिशन कुशवाह, कन्हैया कुशवाह, गोपाल कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, रामचरण कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, मदन कुशवाह, विक्रम कुशवाह सैंधोखेडी, सुरेश कुशवाह, प्रेमचंद ओमप्रकाश कुशवाह बाउंपुरा, किशोरीलाल कुशवाह पूर्व पटेल, अमृतलाल कुशवाह, नारायण राधेश्याम कुशवाह, युवा संगठन पदाधिकारी सोनू कुशवाह, राम कुशवाह, सुरेश कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह पटेल जीम, लोकेश कुशवाह, राकेश कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, भविष्य कुशवाह, कमल कुशवाह, अमन कुशवाह, सतीश कुशवाह, गोलू कुशवाह, अज्जू कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, जितेन्द्र कु शवाह एवं पूरा समाज अपनी सहभागिता प्रदान कर रहा हैं।

“वाहन चेकिंग के दौरान की कार्यवाही,कांच पर लगी प्लेट,पट्टी हटवाई”

आज थाना आष्टा द्वारा वाहन चेकिंग कर वाहनों पर नियम विरुद्ध लगी प्लेट हटवाई, काली फ़िल्म हटवाई 6 वाहनों के चालन कर 3000 रू समन शुल्क वसूला

You missed

error: Content is protected !!