Spread the love

आष्टा । भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन एक खास महत्व का दिन है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह 2 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था और उनके कार्यों विचारों ने देश की स्वतंत्रता और उसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था उनकी सादगी और विनम्रता के लोग आज भी कायल है। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान दिया गया “जय जवान जय किसान” का नारा आज की परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है। उक्त बातें 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष में संस्था प्रधान प्रेम नारायण शर्मा द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहे । उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं उन्हें दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाने की सीख दी । आज हम ऐसे दो महापुरुषों को याद कर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उसके पश्चात 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध भाषण प्रतियोगिता दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय के ऊपर कराई गई उक्त प्रतियोगिताओं का निर्णय संस्था के वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा लिया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माही पाटीदार ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर दीक्षा विश्वकर्मा रही एवं तीसरे स्थान पर रोशन मालवीय रहे।


चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईन्शा खान ने प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर अलीना मंसूरी रही व तृतीय स्थान पर माही पाटीदार रही।
भाषण प्रतियोगिता आठ विद्यार्थियों के बीच रही जिसमें सभी विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन का वृतांत गहराई के साथ बताया। जिसमें प्रथम स्थान कनिष्क जोशी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान अलीना मंसूरी एवं तीसरे स्थान पर भूमिका ताम्रकार रही। सभी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।


विद्यालय द्वारा इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। संस्था प्राचार्य सुनील शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताएं मार्ग सत्य अहिंसा कर्मठता के मार्ग पर चलाकर अपने आप को सफल बनाने को कहा। दोनों महापुरुषों के आदर्शों से सीख लेकर हम सभी अपने जीवन शैली को सरल व मृदुभाषी बनाएं।


इस अवसर पर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं संजीव दीक्षित राजेंद्र पिपलोदिया इंदर धनगर प्रवीण राठौर श्रीमती सुषमा शर्मा नम्रता माथुर फौजिया खान रुचिका महेश्वरी रितेश बजाज जितेंद्र पटेल अरिहंत जैन ऋषिकांत परमार सालेहा खान श्वेता नागदा कशा हसन रीना बागवान हिना खान जेनी हसन अंकिता सोनी इशिका जैन सुधीर मालवीय एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!