आष्टा। दीपावली पर ग्राम कुरावर में सेल्फी के चक्कर मे चली गोली ने एक मासूम की जान जाने की खबरों की स्याही अभी सुखी भी नही थी की आज आष्टा नगर के शांति नगर में देशी पिस्टल से चली गोली ने 13 साल की मासूम बालिका को गम्भीर रूप से घायल कर दिया,बालिका को उच्च इलाज हेतु आष्टा से सीहोर रेफर किया गया है।

आष्टा टीआई श्री सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने आष्टा हैडलाइन को बताया की सूचना मिली की शांति नगर में एक घर मे गोली चलने से एक मासूम बालिका घायल हो गई है,जिसे परिजन अस्पताल लाये है। सूचना पर मौके पर पहुचे तब घर की महिला सदस्यों ने बताया की खेल खेल में गोली चल गई।

घायल हुई बालिका का नाम कु मिष्ठी पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी बिलावली बताया गया है। घटना स्थल को सील कर मामले की जांच शुरू की है। आष्टा टीआई ने बताया की गोली लगने से घायल हुई उक्त बालिका करीब एक माह से आष्टा अपने मामा सुरेन्द्र सिंह के यहां आई हुई है। इस गम्भीर मामले में आष्टा पुलिस के सामने खड़े हुए कई प्रश्नों का खुलासा करना एक चुनोती है.!
