Spread the love

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी 1 एवं 2 अगस्त को प्रदेश के सभी 57 संगठनात्मक जिलों में प्रवासी के रूप में पहुंचेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

इस दौरान स्थानीय समस्याओं, सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें पार्टी एवं महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहेंगी।


महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ऋतु आनन्द जैन नगर अध्यक्ष प्रिया खंडेलवाल,जावर मंडल की अध्यक्ष मीना जोशी,मैना मंडल अध्यक्ष आरती सिरोलिया,कोठरी मंडल अध्यक्ष कांता पटेल ने बताया कि उत्तराखंड महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री कमली भट्ट राष्ट्रीय प्रवास पर आष्टा पहुची है।

प्रवास के प्रथम दिन 1 अगस्त को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों के तहत जावर पहुचेंगी वहां वे मंदिरों के दर्शन कर, स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत करेंगी। जावर से वे खड़ी आयेंगी ग्राम खड़ी में आशा बहू,आंगनवाड़ी सहायिका एवं उषा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगी।

कोठरी में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय बैठक एवं कार्यकर्ता के घर रात्रि भोजन का कार्यक्रम में शामिल हो कर सीहोर रवाना हो जायेगी

error: Content is protected !!