Spread the love

आष्टा । आज दोपहर में सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बापचा बरामद में बिधुत विभाग का आउटसोर्स कर्मी बिधुत पोल पर बिधुत सुधार कार्य कर रहा था, अचानक बिधुत लाइन में करंट आ जाने से उसे करंट लगा जिससे उसकी मौत हो गई। पोल पर चढ़े युवक मनोज को जैसे ही करंट लगा वो धड़ाम से नीचे गिरा और बताया गया कि उसकी मोके पर ही मौत हो गई थी।

सिद्दीकगंज पुलिस ने किया मर्ग कायम

फिर भी ग्रामीण वाहन में डाल कर उसे आष्टा सिविल अस्पताल लाये यहा डॉक्टर में मृत घोषित किया। सिद्दीकगंज पुलिस घटना की सूचना के बाद आष्टा पहुची है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतक कर्मी का नाम मनोज पिता हेमराज उम्र 29 साल निवासी बड़लिया बरामद है। ये बिधुत मंडल का आउटसोर्स कर्मी है। आज दोपहर में उक्त युवक बिधुत पोल पर सुधार कार्य कर रहा था तभी उसे करंट लगा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामला खाचरौद डीसी का है। घटना के बाद डीसी के जेई को फोन लगाया तो उन्होंने फोन ही नही उठाया।

सिविल अस्पताल में हुआ पीएम


उसे आष्टा अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर आष्टा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आष्टा पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर घटना स्थल सिद्दीकगंज क्षेत्र का होने के कारण पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान अस्पताल पहुचे ओर खाचरोद डीसी के जेई को फोन लगाया उन्होंने फोन ही नही उठाया,फिर डीई को लगाया उनसे चर्चा कर बताया कि जब सुधार कार्य चलता है तब परमिट लिया जाता है,तो अचानक कैसे लाइन चालू हो गई इसकी जांच हो,दोषी पर कार्यवाही के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

You missed

error: Content is protected !!