Spread the love

आष्टा। पर्यावरण दिवस पर वैसे तो कई जगह पौधारोपण का आयोजन किया गया। लेकिन इस वर्ष पर्यावरण पर अधिक से अधिक पौधे कैसे लगाए जाए। उसको लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजबसिंह राजपूत ने

सभी संकुल केद्र के प्राचार्य को निर्देषित कर रखा था कि अधिक से अधिक पौधे लगाए। अजबसिह राजपूत व उनकी टीम ने उत्कृष्ट विद्यालय सीएम राइज परिसर में पौधे लगाए। पौधे लगाने के पश्चात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजबसिंह राजपूत ने कहा की पौधे लगाने के बाद जवाबदारी खत्म नही होती है।

बल्कि शुरू होती है। पौधे की सुरक्षा के साथ साथ उसमे समय समय पर खाद पानी आदि का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सभी संकुल प्राचार्य को निर्देषित किया है कि अपने अपने स्कूल परिसरो मे कम से कम दस पौधे लगाए। वहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी करें।

तब कही जाकर विश्व पर्यावरण दिवस का सही रूप से मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर अजबसिंह राजपूत, अनिल कुमार श्रीवास्तव,मुकेश कुमार चित्तौड़ा,राजेश श्रीवास्तव, राहुल मालवीय, हरेंद्र सिंह ठाकुर,राजेंद्र सिंह ठाकुर,महेद्र ठाकुर, राकेश प्रजापति,सीताराम वर्मा,देवनारायण देवड़ा आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!