Spread the love

आष्टा । कांग्रेस में इन दिनों गुटबाजी का बुखार अब सिर चढ़ कर बोलने लगा है। आज तो कांग्रेस के एक नाराज गुट ने समय देने के बाद भी कार्यकर्ताओ से मिलने नही आने,संगठन में हुई नियुक्तियों से नाराजी को लेकर खफा कांग्रेस के एक गुट ने आज

पहले शक्ति का प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद हायहाय के नारे लगाये फिर सज्जनसिंह वर्मा का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को कांग्रेस संगठन ने अति गम्भीरता से लिया और कांग्रेस संगठन से सभी अध्यक्षो ने आज जो हुआ उस पर पुतला दहन में शामिल सभी करीब 10 नेताओं सही करीब 20 से 25 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

सूत्रों के अनुसार एक दो दिन में इन सभी पर निष्कासन की कार्यवाही होने की उम्मीद है।

जितेन्द्र शोभाखेड़ी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस आष्टा

इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र शोभाखेड़ी ने इस प्रतिनिधि को बताया की आज जो कांग्रेस के कुछ नेताओं की उपस्तिथि में कार्यकर्ताओं ने जो किया वो अति गम्भीर है। इसको लेकर हम सभी अध्यक्षो ने प्रदेश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख कर कार्यवाही की अनुशंसा की है।

error: Content is protected !!