Spread the love

सीहोर/आष्टा । जिला मुख्यालय पर आज पहली बार मातृशक्ति समागम का भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन में सीहोर एवं राजगढ़ जिले से सैकड़ो महिलाएं शामिल होंगी।

समागम की सभी तैयारियां पूर्ण


उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति द्वारा बताया गया की भोपाल नाका स्थित पीजी काॅलेज में आज होने वाले इस भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। आज होने वाले इस समागम में महिला विरांगनाओं की प्रदर्शनी एवं स्वदेशी वस्तुओं के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे।

समागम में भाग लेने आष्टा से महिलाएं सीहोर रवाना

“मुख्यमंत्री ने सौम्या राय को दिया नियुक्ति पत्र”

सीहोर नगर के बडिय़ा खेड़ी निवासी पटेल रामदास राय पूर्व पार्षद की पोत्री रोहित पटेल की पुत्री प्रतिभावान कन्या सौम्या राय को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश वेयर हाउस कारर्पोरेशन के ऑफिस में वेयर हाउस कारपोरेशन में सौम्या राय को डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

सौम्या राय के डिस्टिक मैनेजर वेयर हाउस कारपोरेशन बनने पर सीहोर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश राय,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, मेहरबान सिंह बलभद्र, एडवोकेट जी.के. उपाध्याय,

एडवोकेट धर्मेंद्र राठौर कक्का, शेर सिंह राजपूत, संजय राय, अजय दिनकर, संतोष कुशवाहा, पूर्व पार्षद अखिलेश चौरसिया, विपिन शास्ता पार्षद नगर पालिका उपाध्यक्ष, राहुल राय, पार्षद राजेश माँझी, पार्षद जीवन मेवाड़ा, संजीव राय आदि ने बधाई दी।

“डाक विभाग के द्वारा सोमवार से जागरूकता अभियान”

डाक विभाग द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ के लिये विशेष जमा योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आगामी सोमवार से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नारी शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर यह योजना शुरू की गई है। इस योजना का महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए।


इस संबंध में जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक बीएके सचान ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के द्वारा गत माह अप्रैल से मार्च 2025 तक सभी महिलाओ को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र योजना प्रारंभ की गयी है सीहोर सम्भाग के अंतर्गत समस्त डाकघरों में भी यह योजना उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत महिला या अवयस्क बालिका की ओर से संरक्षक के द्वारा ही कम से कम 1000 रूपये से महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खोला जावेगा।

इसमें अधिकतम 2 लाख रूपये तक जमा किये जा सकते है। इस पर सर्वाधिक 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने अपने वार्षिक बजट के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर बचत योजना शुरू करने का जिक्र किया था। इसको मद्देनजर रखते हुए डाक विभाग ने इस योजना को 2 वर्षों के लिए शुरू किया है। ये योजना मार्च 2025 तक जारी रहेगी। योजना की खास बात यह है कि इसमें कोई भी महिला 2 वर्षों के लिए किसी भी आयु वर्ग में निवेश कर सकती है।

इस योजना में डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही अन्य योजनाओं के मुकाबले अधिक 7.5 फीसदी ब्याज दी जा रही है। योजना में एक वर्ष के बाद जमा राशि का अधिकतम 40 फीसदी तक निकासी का भी प्रावधान है। साथ ही खाता खोलने की तिथि से 6 महीने के बाद खाता बंद भी किया जा सकता है। ऐसा करने पर योजना में देय ब्याज दर से 2 फीसदी कम यानी 5.5 फीसदी ब्याज दर के साथ राशि मिलेगी।

“कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसपा नेता कमलसिंह चौहान का किया स्वागत”

प्रसपा से कांग्रेस मे आए कमल सिंह चौहान का स्थानीय कांग्रेसीयो ने मनोराज सेठी निवास पर कांग्रेस नेता सुनील सेठी के नेतृत्व में कमल सिंह चौहान सहित अन्य सभी नेताओं का पुष्पमालाओ से कांग्रेस पार्टी मे आने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कमल सिंह चौहान ने कहा कि मै आप सबका आभारी हू।

मैने अभी कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस पार्टी का निर्णय मेरे लिए सर्वोपरी है। टिकट किसी को भी मिले। कांग्रेस को जिताना है। जो भी सर्वे मे आएगा। उसको टिकट मिलेगी। मेरे आने से अगर कांग्रेस जीतती है तो मेरा कांग्रेस मे आना सार्थक होगा।

श्री चौहान ने कहा कि प्रसपा से मैने भी 2008 2013 2018 मे चुनाव लड़ा है। इस लड़ाई में भाजपा का प्रत्याशी बगैर मेहनत करे चुनाव जीता है। निश्चित ही इस बार आष्टा विधानसभा सहित प्रदेशभर में कांग्रेस के अधिक विधायक बनेगे। और प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार कमलनाथ के नेतृत्व मे बनेगी।

error: Content is protected !!