Spread the love

आष्टा । धनतेरस के साथ ही आज से हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार पांच दिवसीय दीपावली पर्व की आज से शुरुआत हो गई है ।


आज धनतेरस को लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ कोरोना संक्रमण से उभरते हुए व्यापारियों को उम्मीद थी कि आज धनतेरस पर जम कर व्यापार व्यवसाय होगा,लेकिन धनतेरस आज व्यापारियों की उम्मीद पर खरी नही उतरी,सुबाह से देर रात तक सर्राफा, बर्तन,इलेक्ट्रनिक,इलेक्ट्रॉनिक्स,ऑटो मोबाइल्स,मोबाईल्स, किराना,साज सज्जा आदि दुकानों पर वो भीड़,ग्राहकी नजर नही आई जिसकी व्यापारियों को उम्मीद थी। वैसे आज सर्राफा दुकानों पर धनतेरस पर उम्मीद से अधिक नही पर उम्मीद से कम भी व्यापार नही हुआ।

जयश्री ज्वेलर्स के युवा सराफा व्यापारी जितेन्द्र उर्फ कैलाश सोनी ने बताया की आज उम्मीद के हिसाब से ठीक व्यापार रहा,आज सोना 52 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 62 हजार 500 रुपये किलो,एवं कलदार प्रति नग 720 रुपये बिका।


धनतेरस को लेकर सर्राफा,इलेक्ट्रिक्स-इलेक्ट्रॉनिक्स,बर्तन बाजार,आटोमोबाइल्स बाजार आदि आज आकर्षक रूप से सजे थे,दुकानों के सामने सुंदर रंगोली बनाई गई थी।
आज धनतेरस पर सबसे ज्यादा उम्मीद बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा एवं दुपहिया-चुपहिया वाहन दुकानों के मालिकों को थी पर धनतेरस पर उम्मीदों के तहत व्यापार नही हुआ।


इस बार सभी व्यापार पर महंगाई,कोविड के कारण विश्व व्यापी मंडी का भरपूर असर नजर आया। सोना,चांदी,बर्तन,वाहन,इलेक्ट्रॉनिक्स समान पर महंगाई का साया भी नजर आया।


बाजार में कोरोना संक्रमण के कारण सभी ओर आर्थिक तंगी भी बाजारों में रौनक कम होने के पीछे एक बड़ा कारण है,वही इस बार सोयाबीन की फसल का बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण किसान भी आर्थिक रूप से कमजोर नजर आ रहा है।


अनलॉक के बाद से जरूर बाजारों में थोड़ी रौनक लोटी है।
नगर में सभी सराफा दुकानों पर धनतेरस को लेकर सर्राफा व्यापारियों द्वारा सोना चांदी के आधुनिक आभूषण सिक्के आदि का स्टॉक धनतेरस दीपावली को लेकर किया गया है। धनतेरस के बाद अब दीपावली पर ग्राहकी की उम्मीद बरकरार है।


धनतेरस पर आज बर्तन बाजार में हल्की चमक जरूर नजर आई पर वो चमक उम्मीद के अनुरूप नही थी।
बर्तन व्यापारियों को भी उम्मीद थी कि लॉकडाउन के दौरान जो व्यापार-व्यवसाय थम गया था वह अब पूरा गति पकड़ेगा।
वैसे इस बार सोयाबीन की फसल बिगड़ने से जहां किसानों का हाथ तंग है वही इसका असर व्यापार पर भी नजर आ रहा है।

दीपावली अवकाश के कारण मंडी में अवकाश है,अब 18 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे मंडी में खरीदी मुहूर्त होगा।
उसके बाद मंडी में व्यापार व्यवसाय शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!