Spread the love

आष्टा । सिद्दीकगंज निवासी स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जी देशलहरा के सुपुत्र आष्टा के सुप्रसिद्ध गुड,खली आदि के व्यापारी,महिम देशलहरा के पूज्य पिताश्री श्री अनूप देशलहरा (सिद्धिकगंज वाले) का आज आकस्मिक दुखद निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा उनके कन्नौद रोड स्तिथ निवास से आज 25 मार्च को शाम 4:30 बजे निकलेगी एवं स्थानीय मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज प्रातः घर पर अचानक उनका जब स्वास्थ बिगड़ा तब उनका पुत्र महिम देशलहरा व अन्य सदस्य उन्हें सिविल अस्पताल लाये ड्यूटी डॉक्टर ने उनका परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित किया। जैसे ही अनूप देशलहरा के निधन की खबर नगर में आई शोक का वातावरण निर्मित हो गया।

error: Content is protected !!