Spread the love

आष्टा। आज आष्टा नगर सहित अनुविभाग के जावर थाना क्षेत्र में दो लोगो ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली वही एक व्यक्ति जो की बस में यात्रा कर रहा था तभी उसे अटैक आया उसे आष्टा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आष्टा,जावर,पार्वती थाना पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

आज प्रातः आष्टा के पार्वती थाना क्षेत्र के वार्ड क्र 1 में आने वाले जैन मंदिर क्षेत्र में एक व्यक्ति राजेन्द्र पिता आत्माराम उम्र 58 साल ने अपने किराये के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतक घर पर अकेला ही था। पत्नि मायके गई हुई थी। दो बच्चों में से एक बैरागढ दूसरा सेकड़ाखेड़ी में था। मृतक मूल रूप से बैरागढ का रहने वाला बताया गया है लेकिन लम्बे समय से वो आष्टा में ही रह रहा था। शव का पंचनामा बना कर पीएम के लिये सिविल अस्पताल भेजा गया ।

पार्वती थाना प्रभारी विक्रम आदर्श ने बताया की मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। प्रारंभिक चर्चा में यह बात सामने आई है कि मृतक काफी कर्ज में डूबा हुआ था,जिससे वो परेशान था। वही आज बीमारी से परेशान एक 24 साल के युवक अरविंद पिता कृपालसिंह सेंधव निवासी ग्राम फूडरा ने अपने खेत पर नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

जावर टीआई श्री मदन इवने ने बताया मृतक युवक अपनी बीमारी से परेशान था। वही आज प्रातः बस में सफर कर रहे एक यात्री जिसका नाम राजकुमार पिता मनीराम पातरे उम्र 60 साल निवासी मुरार ग्वालियर की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आष्टा थाने के एसआई श्री चंद्रशेखर डिगा ने बताया संभवतः उसे अटैक आया था। परिजनों को सूचना कर दी है। कल पीएम होगा।

You missed

error: Content is protected !!