Spread the love

आष्टा। आज आष्टा नगर पालिका के गलियारे में 1 लाख डकारने के आरोपो की गूंज को जिसने भी सुना सन्न रह गया। जिस महिला ने एक अन्य महिला एवं उसके पति पर जो आरोप लगाये दोनों ने जमा हुए पार्षद,पूर्व पार्षद,पत्रकारों,नागरिको,सीएमओ को अपना अपना पक्ष बताया अब इस मामले में कौन सच्चा है कौन झूठा ये तो अगर जांच हो तो ही साफ हो सकता है। वैसे इस मामले की जब 181 पर शिकायत हुई थी तब नगर पालिका ने शिकायतकर्ता महिला के घर पहुच कर बयान दर्ज कर पंचनामा बनाया था। पीड़ित के बयान पर नगर पालिका ने पार्वती थाने में जिन पर पीड़िता ने आरोप लगाये थे उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही का पत्र लिखा था,जिस पर क्या जांच हुई.? क्या कार्यवाही हुई नगर पालिका को नही मालूम है।

आज नगर पालिका के गलियारे में गूंजा 1 लाख का मामला

वही पीड़िता नाजरा बी ने जिस महिला गुड्डो बी एवं उसके पति सलीम ठेकेदार जो की भाजपा नेता है ने नगर पालिका पहुच कर दमदारी से नाजरा बी द्वारा संबल योजना में 1 लाख डकारने के आरोप को खारिज कर बताया की आरोप लगाने वाली महिला नाजरा बी ने संबल की राशि मिलने के पहले गुड्डो बी पत्नि सलीम ठेकेदार से जो 89 हजार उधार लिये थे। संबल की जो 2 लाख की राशि मिली उसमे से उसने 1 लाख उधारी चुकाने के रूप में दिये जिसमे से उसे 11 हजार वापस दे दिये सलीम ठेकेदार ने उधार दिये रुपयों की लिखापढ़ी भी बताई पुलिस को भी उन्होंने उक्त लिखापढ़ी भी सौपी है।

“क्या है पूरा मामला ये भी देखे”

पीड़िता नाजरा बी जिसने लगाये 1 लाख हड़पने के आरोप

आज जो नगर पालिका के गलियारे में 1 लाख के मामले की गूंज गूंजी का मामला यह है की आरोप लगाने वाली महिला नाजरा बी निवासी पीली खदान आज नगर पालिका पहुची उसने वहां शिकायत की की उसके पति अंसार खान की 7 नवम्बर 2020 को मृत्यु हो गई थी। उसके बाद संबल योजना के तहत नपा से मृतक की पत्नी नाजरा बी के खाते में 2 लाख की अनुग्रह राशि स्वीकृत कर खाते में डाली गई। पीड़ित महिला का आरोप है की उसे केवल 1 लाख ही मिले सलीम ठेकेदार ने उसे बताया की ये मेने भोपाल से दिलवाये है।

इस मोके पर सीएमओ,कई पार्षद भी थे उपस्तिथ

जब पीड़िता नपा 2 लाख के लिये पहुची तो नपा ने बताया की तुम्हारे खाते में 2 लाख डाले जा चुके है। तब पीड़िता ने 181 पर शिकायत की,शिकायत की नपा ने जांच कर बयान लिये, पंचनामा बना कर पार्वती थाना पुलिस को लिखित में शिकायत कर सलीम शाह आत्मज चंदू शाह पर मामला दर्ज कर पीड़िता को 1 लाख दिलवाने की अपील की। पीड़िता ने बयान में बताया था की मेरे खाते में जो 1 लाख है उसको लेकर सलीम शाह ने यह बताया कि ये 1 लाख मेने भोपाल से डलवाये है। पुलिस ने इस शिकायत पर क्या कार्यवाही की नगर पालिका को इसकी कोई जानकारी नही है।

“गुड्डो बी एवं उसके पति सलीम ठेकेदार ने लगाये आरोपो को नकारा”

सलीम ठेकेदार ने कहा ये महिला झूठ बोल रही है,ये है लिखापढ़ी
नपा का ये है वो 2 लाख का स्वीकृति पत्र

आज दोपहर में जब यह घटना नपा में घटी,1 लाख के आरोप गूंजे,तब सलीम ठेकेदार भी मोके पर आ गये थे। सलीम ठेकेदार ने जमा भीड़ एवं उपस्तिथ आरोप लगाने वाली महिला,सीएमओ नन्दकिशोर परसानिया के सामने नाजरा बी के आरोप को झूठ बताया,भीड़ के सामने एक स्टाम्प बताया जिसमे आरोप लगाने वाली महिला नाजरा बी ने उसकी पत्नि गुड्डो बी से 89 हजार उधार लिये थे तथा लिखापढ़ी की थी की जब मुझे संबल की राशि मिलेगी तब उक्त उधार ली राशि दे दूंगी। जब नाजरा के खाते में नपा से संबल योजना के तहत 2 लाख आये उसमे से नाजरा ने मेरी पत्नि को 89 हजार चुकाये है।

इस महिला ने मेरी पत्नि से 89 जो उधार लिये वो दिये है

सीएमओ का यह है कहना

आज नपा के सीएमओ नन्दकिशोर परसानिया के सामने जो 1 लाख हड़पने की गूंज गूंजी उस मामले में सीएमओ ने कहा की पीड़िता नाजरा बी के पति अंसार खान की मृत्यु पर संबल योजना के तहत प्रकरण स्वीकृति के बाद नाजरा के खाते में 1 फरवरी 2021 को 2 लाख डाले गये। महिला का आरोप है कि उसके खाते में 1 लाख भोपाल से आये है जिसे सलीम शाह ने डलवाये है ये उसने बयान में बताया। इसके बाद हमारी ओर से एक लिखित शिकायत पार्वती थाने में की गई है,जिसमे 1 लाख की राशि हड़पने वाले सलीम शाह पर प्रकरण दर्ज कर पीड़िता को उसकी 1 लाख की राशि दिलवाने की अपील की है।

श्री नन्दकिशोर परसानिया सीएमओ नपा आष्टा

अब सभी पक्ष अपने आप को पाकसाफ बता रहे है तो आखिर दोषी कौन है। अगर इस मामले को कलेक्टर सीहोर संज्ञान में ले और इसकी जांच कराएं तो दूध का दूध पानी का पानी हो सकता है.! लेकिन आज नगर पालिका के गलियारे में जो गूंज गूंजी उसको नपा अध्यक्ष को भी संज्ञान में ले कर नपा में जो पुराने मुह लगे दलाल सक्रिय रहते है नपा को उन दलालों से अब नपा को मुक्त करने की योजना बना कर इस पर सख्ती से रोक लगाना होगा।

error: Content is protected !!