Spread the love

आष्टा। आज गुरु पुष्य नक्षत्र पर आभूषण,बही खाते, वाहन,चांदी के सिक्के,रजत सोने के आभूषण आदि की खरीदी करना शुभ माना जाता है।

जयश्री ज्वेलर्स पर ग्राहकों ने की खरीददारी

पुष्य नक्षत्र में विशेष खरीदी की वर्षो से भारतीय परंपरा भी रही है। उसी के तहत आज पुष्य नक्षत्र पर नगर के नागरिको ने स्वर्ण रजत आभूषणों की खरीदी में अच्छी रुचि दिखाई है।

आज पुष्य नक्षत्र पर नगर के एक मात्र आधुनिक सर्वसुविधा युक्त स्वर्ण रजत आभूषणों के शोरूम जयश्री ज्वेलर्स पर अच्छी ग्राहकी नजर आई। आदर सत्कार विश्वास के प्रतीक जयश्री ज्वेलर्स के युवा संचालक समाजसेवी कैलाश सोनी एवं महेश सोनी ने

जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरु पुष्य नक्षत्र पर ग्राहकों ने स्वर्ण रजत आभूषणों की खरीदी में रुचि दिखाई,आज हमारे प्रतिष्ठान पर पधारे ग्राहकों ने स्वर्ण रजत आभूषणों के साथ चांदी के सिक्कों की खरीदी में अच्छी रुचि दिखाई। आज सोने का भाव 49,400 एवं चांदी का 66 हजार भाव खुला।

You missed

error: Content is protected !!