
आष्टा। आज शुभ मुहूर्त में नगर के अनेकों चौराहों,कॉलोनियों, घरो में रिद्धि सिध्दि के दाता भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के साथ ही आज से नगर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हुआ।

आज दोपहर 12 बजे नगर पे प्राचीन गणेश मंदिर बड़ा बाजार में भगवान की महाआरती सम्पन्न हुई तुलसी मानस मंडल के भजन गायकों ने गीत संगीत से भगवान गणेश की भक्ति की,उपस्तिथ भक्तों ने भी सहयोग किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

आज यहां मन्दिर में भगवान का आकर्षक नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। वही आज घर घर मे भी भगवान गणेश की स्थापना आरती पूजा पाठ किये गये। नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर आकर्षक सुंदर पांडाल सजाये गये है। सभी स्थलों पर भगवान की स्थापना के साथ गणेशोत्सव पर्व शुरू हुआ। आज नगर के साथ साथ जावर,कोठरी,मैना,भंवरा सिद्दिकगंज, मेहतवाड़ा, सहित सभी ग्रामो में भी गणपति बप्पा मोरिया की जय जय कार गूंजी।
