Spread the love

आष्टा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ युवा स्वयंसेवक,भारतीय जनता युवा मोर्चे के नगर अध्यक्ष नितिन सोनी के चाचा तथा संघ में विभिन्न पदों पर रहकर संघ के कार्यों को गति प्रदान करने वाले युवा स्वयंसेवक दिलीप सोनी का उपचार के दौरान आज देवास में निधन हो गया, जिनका गाइडलाइन के तहत देवास में अंतिम संस्कार किया गया।
आज प्रातः जैसे ही यह खबर आष्टा आई, आष्टा में शोक की लहर छा गई।


दिलीप सोनी जो कि ओटीसी प्रथम वर्ष थे तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह,नगर संघचालक, व्यवस्था प्रमुख जैसे पदों पर रहकर आष्टा में संघ के कार्यों को काफी गति प्रदान की थी।
वर्तमान में सोनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रौढ प्रमुख थे।
कुछ दिनों पूर्व अचानक उनके स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें आष्टा से देवास उच्च इलाज हेतु भेजा गया था जहा उन्होंने आज अंतिम सांस ली।


गाइडलाइन के तहत उनका देवास में अंतिम संस्कार किया गया।
दिलीप सोनी महाकाल के निधन पर भारतीय जनता पार्टी,भाजपा युवा मोर्चे, कांग्रेस, हिंदू उत्सव समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अनेकों व्यापारी संगठन, कई संस्थाओं आदि ने दिलीप सोनी महाकाल के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!