Spread the love

सीहोर। जिले में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है।आज भी जिले में जो संख्या पॉजिटिव की आई निश्चित वो बड़ी चिंता का कारण है। आज जिले में 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें से 19 सीहोर में मिले है, जिले के बुधनी के रेहटी में 1,आष्टा के टीटोरिया में 1,नसरुल्लागंज क्षेत्र में 3, पॉजिटिव मरीज मिले है। जिले में कोरोना एक्टिव की संख्या बढ़ कर 206 पर पहुच गई है। अगर इसी गति से पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा बढ़ता गया,नागरिक गम्भीर नही हुए तो हो सकता है।

शासन प्रशासन को कोई कठोर निर्णय लेना पढे। इसलिए सजग,सतर्क रहें,मास्क लगाये, दो गज की दूरी बनाये रखे,बार बार साबुन से हाथ धोये,सेनेटाइज का उपयोग करे। आज जिले में सीहोर 87,आष्टा 87, इछावर 21,श्यामपुर 71,बुधनी 48,नसरुल्लागंज से 40 कुल 354 लोगो के सेम्पल भी लिये है। हमारी अपील है “जहाँ भी जाये-मास्क लगाये” दो गज दूरी बना कर रखे। बार बार हाथों की साबुन से धोये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!