Spread the love

सीहोर। राज्य शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की शिकायतों को सुनने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु प्रदेश के थानों में घटित अपराध वर्गीकरण के आधार पर 700 उर्जा महिला डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्यवन एवं शुभारंभ की तैयारियॉं थाना स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।


इसी क्रम में सीहोर जिले के 17 थानों में से 13 पुलिस थानों में इसे स्थापित कर प्रांरभ कराया जा रहा है।
अपराध वर्गीकरण के आधार पर-
अ-वर्ग में क्रमशःथाना कोतवाली,आष्टा एवं बुदनी
ब-वर्ग में थाना नसरूल्लागंज एवं रेंहटी
स-वर्ग में थाना मण्डी, इछावर,शाहगंज,जावर,पार्वती,गोपालपुर,श्यामपुर एवं दोराहा को शामिल किया गया है।
इन सभी पुलिस थानों में उर्जा महिला हेल्प डेस्क के लिये पृथक कक्ष/कार्नर स्थापित किया गया है।
जिले के 08 थानों क्रमशः कोतवाली,आष्टा,बुदनी,शाहगंज, नसरूल्लागंज,दोराहा, रेंहटी एवं पार्वती में महिला उप निरीक्षकों को डेस्क प्रभारी नियुक्त किया गया है।


इसी तरह जिले के थाना श्यामपुर एवं जावर में महिला सउनि. को उर्जा महिला डेस्क के संचालन का कार्य सौंपा गया है।
शेष थाना मण्डी में महिला प्र.आर. एवं गोपालपुर थाना में वरिष्ठ महिला आरक्षक इस डेस्क का संचालन करेंगी।
प्रदेश स्तर पर इस उर्जा महिला डेस्क का शुभारंभ सायं 04.30 बजे एन.आई.सी. के माध्यम से ऑनलाईन माननीय न्यायाधिपति श्री प्रकाश श्रीवास्तव,प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा औपचारिक रूप से किया जावेगा।
इसी क्रम में 31 मार्च 2021 से जिले में 13 थानों में उर्जा महिला डेस्क को विधिवत प्रारंभ किया जा रहा है।
यह डेस्क महिलाओं के संबंध में विशेषज्ञ इकाई के रूप में कार्य करेंगी,जिसे पूर्ण रूप से महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा संचालित किया जाएगा।
डेस्क के माध्यम से थानों में महिलाओं को सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
इसका प्रमुख उद्धेश्य महिलाओं को पुलिस के द्वारा की जाने वाली प्रक्रिया और उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया जाना,आने वाली महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाकर उनका त्वरित एवं वैधानिक समाधान किया जाना है।


ऊर्जा महिला डेस्क में पदस्थ महिला अधिकारी/कर्मचारी महिलाओं की शिकायतों को सुनने के साथ अपराधों की विवेचना संपादित करेंगी,साथ ही पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।
यह एक यूनिट के रूप में कार्य करेगी जो अपने नियमित कार्य के साथ महिलाओं के जागता कार्यक्रम को भी समय-समय पर कार्यान्वित करेगी।
दिनांक 31 मार्च को जिला मुख्यालय सहित जिले के संबधित/ समस्त थानों में वेवकास्टिंग के माध्यम से उर्जा महिला डेस्क का एकसाथ शुभांरभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!