Spread the love

आष्टा। मप्र की शिवराज सरकार ने प्रदेश में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में 31 मार्च को 700 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क शुरू होंगे। इस हेल्प डेस्क में घरेलू हिंसा, महिला व बालिकाओं के साथ घटित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीहोर जिले के आष्टा अनुविभाग के दो थाने आष्टा एवं जावर में ऊर्जा महिला डेस्क का 31 मार्च को शुभारम्भ होगा।


आष्टा अनुविभाग के इन दोनों थानों आष्टा एवं जावर में महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से कक्ष,फर्नीचर की व्यवस्था होगी। हेल्प डेस्क में पीड़ित महिला बिना किसी संकोच और निडरता के साथ थाने आकर अपनी समस्या बता पाएंगी। निश्चित ये शुरू होने वाली ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क पीड़ित महिलाओं को न्याय प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी।


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का संचालन महिला उप निरीक्षक द्वारा ही किया जाएगा। एक हेल्प डेस्क में कम से कम पांच कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनमें महिला व पुरुष दोनों होंगे। लेकिन सभी हेल्प डेस्क की कमान महिला अधिकारी के हाथों में ही होगी।

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में महिलाओं की समस्या सुनने के लिए जो स्टॉफ होगा उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी। खबर है इन्हें वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही एक नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस नंबर पर महिलाएं व बालिकाएं अपने साथ घटित अपराध की जानकारी इस हेल्प डेस्क की प्रभारी को किसी भी संकट के समय दे सकेंगी।


31 मार्च से शुरू होने वाली इन ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को लेकर प्रेस को सम्पूर्ण जानकारी देने हेतु आष्टा थाने में 30 मार्च मंगलवार को दोपहर 1 बजे एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया है,जिसमे शुरू होने वाली ऊर्जा महिला डेस्क को लेकर विस्तृत जानकारी आष्टा एसडीओपी श्री मोहन सारवान द्वारा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!