Spread the love

आष्टा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बढ़ती हुई मॅहगाई एवं महिलाओ पर हो रहे अत्याचारो के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस के आव्हान पर आज जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओ ने भोपाल पहुच कर जंगी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पूरे सीहोर जिले से सैकड़ों महिलाये इस महिला सम्मेलन में शामिल हुई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी अलका लांबा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के नैतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में महिलाओ पर बड़ते अत्याचार, बेलगाम महंगाई और प्रदेश तथा केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओ के प्रति नकारात्मक रवैये से आक्रोशित महिला कांग्रेस की स्थानीय पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओ के साथ भोपाल पहुच कर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की आला नेताओ ने हुंकार भरते हुए महिलाओ को अपने हक की आवाज बुलंद करने तथा केन्द्र और प्रदेश सरकार की गलत सलत नीतियो के चलते बड़ती हुई बेराजगारी और महंगाई के खिलाफ लगातार प्रदर्शन के लिये तैयार रहने को कहा। कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार के पास विधायको को खरीदने के लिये तो पैसा है लेकिन लोगो के कल्याण और जनहितेशी योजनाओ के नाम पर यह सरकार नोंटकी करने और प्रदेश को कर्जे में डुबाने को अमादा है।महिला कांग्रेस की स्थानीय पदाधिकारियो ने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं महिला पदाधिकारियो से भैंट कर महिलाओ के हित में लड़ाई को लड़ने का संकल्प लिया।

प्रदर्शन में रमा पटेल, ममता कीर, रुकमणी रोहिला, ममता त्रिपाठी, राखी सुरेन्द्र परमार आष्टा, गीता नरेंद्र कुशवाह, कंचन शर्मा, दीपशिखा राजपूत, सोनू उइके, नगीना राधेश्याम दलपति, रानू मनीष खत्री, सीतारानी, बसंता विश्वकर्मा, अनिता महाडिक, गोदावरी धाड़ीवाल, सुवर्णा महाडिक, नीता देवहरे, पुष्पा कुशवाह, मंजू कुशवाह, शबाना महमूद अंसारी, रेखा नाथ, हेमलता चोहान, उर्मिला पटेल, शकुंतला छाजेड, राधेश्याम दलपति, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, सुरेन्द्र परमार, जितेंद्र शोभाखेड़ी, घनश्याम जांगड़ा, पुनीत तिवारी, मनीष खत्री, कमल सिंह ठाकुर, सुनील कटारा, शुभम शर्मा, राज परमार, मनमोहन परमार, रेवाराम विश्वकर्मा, प्रकाश कुशवाह सहित सेकडो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!