Spread the love

आष्टा। निर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) श्री विजय कुमार मंडलोई ने आज आष्टा नगरपालिका के 18 वार्डों के 55 मतदान केंद्रों एवं आष्टा जनपद पंचायत की 134 पंचायतों के 391 मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई


उक्त सभी मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों के किये गये अंतिम प्रकाशन के बाद अब आष्टा नगरपालिका के 18 वार्डो के सभी 55 मतदान केंद्रों पर कुल 39 हजार 747 मतदाता हो गये है,जिसमे 20 हजार 203 मतदाता पुरूष,19 हजार 539 मतदाता महिला व 5 मतदाता अन्य है।
नगरीय क्षेत्र में 75 मतदाता बढ़े हैं।


वही जनपद पंचायत की सभी 134 पंचायतों में 126 मतदाता बढे है।


आष्टा जनपद पंचायत की 134 पंचायतों के सभी 391 मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का भी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आज अंतिम प्रकाशन किया गया। मिली जानकारी अनुसार आष्टा जनपद पंचायत की सभी 134 पंचायतों में अब कुल 210579 मतदाता हो गए हैं।
जिसमें 01 लाख 9891 पुरुष मतदाता तथा 01 लाख 688 महिला मतदाता है।
आष्टा नगर में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या वार्ड क्र 16 में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!