Spread the love

सीहोर। नर्मदा जयंती पर आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे बुधनी घाट।
नर्मदा जयंती के अवसर पर माँ नर्मदा का पूजन किया। उन्होंने सबकी सुख समृद्धि की प्रार्थना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से सावधानी ज़रूर रखें। तीन दिवसीय बुधनी महोत्सव प्रारंभ किया जाएगा। अगले वर्ष से नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में महोत्सव आयोजित किया जाएगा।


गरीब परिवारों के बच्चों को 12वी की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करने पर प्रोत्साहित किया जाएगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी दिए जायँगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा आर्थिक मदद भी दी जाएगी। स्थानीय निवासियों की मांग अनुसार मुख्यमंत्री ने बताया कि खेल मैदान में लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
बुधनी घाट पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। नया थाना भवन बनवाया जाएगा। तहसील स्टाफ क्वार्टर बनाये जायँगे।
फ्लाईओवर का सौन्दर्यकरण भी किया जाएगा।


बुधनी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने रोज़ एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है और सभी से आग्रह किया कि सभी लोग साल में एक बार किसी भी महत्वपूर्ण दिन पर एक पेड़ ज़रूर लगाएं।
लगभग 15 करोड़ की लागत से शासकीय चिकित्सालय (सुपर स्पेशलिटी) का निर्माण करवाया जाएगा। घर-घर मे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
बुधनी के शासकीय महाविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय किया जाएगा।


उन्होंने कलेक्टर को सभी व्यवस्थाओं के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
कार्यक्रम में विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव, सुहागपुर विधायक श्री विजय पाल , श्री राजेन्द्र राजपूत, श्री महेश उपाध्याय, श्रीमती पुष्प राजपूत आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत, भोपाल ए डी जी, कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री शशिन्द्र चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!