Spread the love

सीहोर। कांग्रेस का क्या चरित्र है मुझे समझ नही आता है,एक ओर ये कांग्रेस केरल में कम्युनिस्ट के खिलाफ खड़ी होती है,बंगाल में वो ही कांग्रेस-कम्युनिस्ट टीएमसी के खिलाफ खड़े होते है,इधर दिल्ली की बॉर्डर आस पास कम्युनिस्ट, वामपंथी नेतृत्व उनके स्पोर्ट से चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस सपोर्ट कर रही है। देश मे गैरजिम्मेदार विपक्ष है,जो किसानों के कंधों का उपयोग कर देश मे अस्थिरता का माहौल बना रहा है ये गम्भीर आरोप कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर आज सीहोर में पत्रकारो से चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय ने लगाये।

भाजपा के जिलाध्यक्षो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में सीहोर पहुचे श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस से चर्चा करते हुए आज एक तीर से कई निशाने सादे। श्री विजयवर्गीय ने एक प्रश्न के जवाब में ममता दीदी एवं ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में ममता दीदी का व्यवहार ही ऐसा है,लेकिन वहां की जनता का स्नेह है,सम्मान है,विश्वास भी है की अगर पश्चिम बंगाल को कोई “सोनार बांगला”बन सकता है तो वो केवल मोदी जी के नेतृत्व में ही बन सकता है। श्री विजयवर्गीय ने कहा बंगाल देश मे एक अलग ही तरह का प्रदेश है जहां डेमोक्रेसी नही है,वहा हिटलरशाही, नादरशाही ओर हिंसक राजनीति है।

मेरे बंगाल के प्रदेश प्रभारी बनने के 6 साल में अभी तक 300 कार्यकर्ताओ की हत्या हो चुकी है,लोकसभा के चुनाव के बाद से अभी तक 135 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। बंगाल की हिंसक राजनीति में हम प्रजातंत्र की स्थापना करने के लिये संघर्ष कर रहे है।

भाजपा एक कैडरवेस पार्टी है,इसमें नीचे से ऊपर तक प्रशिक्षण होते है,कई बार हम भी प्रशिक्षण लेते है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता परिपक्व होता है। इस देश मे एक मात्र भाजपा ही कैडरवेस पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!